टीवी मसाला

ब्रेस्ट कैंसर पीड़ित Hina Khan ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर जताई चिंता, कहा "निर्दोषों की हत्या....."

Hina Khan expressed concern over the atrocities on Hindus in Bangladesh: बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रहे अत्याचार पर हिना खान ने चिंता व्यक्त की है। ब्रेस्ट कैंसर पीड़ित हिना खान (Hina Khan) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर किया है।आइए टाइम नवभारत की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Image

Hina Khan expressed concern over the atrocities on Hindus in Bangladesh

Hina Khan expressed concern over the atrocities on Hindus in Bangladesh: टीवी अभिनेत्री हिना खान अभी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। बता दें कि ये रिश्ता की कहलाता है अभिनेत्री ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज से गुजर रहे हैं। वह अपनी इस बीमारी को लेकर समय-समय पर जानकारी साझा करती रहती हैं। अभी कुछ समय पहले उन्होंने दर्द भरे दिन से एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वह अपना सर मुंडवाती हुई नजर आ रही थीं। हालांकि इतनी तकलीफों के बावजूद अभिनेत्री मजबूती के साथ अपनी लड़ाई लड़ रही हैं। अब इस बीच बांग्लादेश में हो रहे हिन्दू पर अत्याचार और हिंसा पर हिना खान (Hina Khan) ने अपनी चिंता जातई है। आइए टाइम नवभारत की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

ब्रेस्ट कैंसर पीड़ित हिना खान (Hina Khan) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर किया है। पहली स्टोरी पर उन्होंने "ऑल आइस ऑन बांग्लादेश" पोस्ट किया ही साथ ही नीचे लिखा है "जो गलत है वह गलत है।" इसके बाद अभिनेत्री ने अपनी अगली स्टोरी में बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रहे अत्याचार पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने लिखा है कि "एक भी निर्दोष व्यक्ति की मौत मानवता की ही मौत है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता वो कौन से धर्म और जाती का हो।" किसी भी समुदाय के लोग को इतने भयावह एक्ट से नहीं गुजरना चाहिए। जो गलत है वो गलत है।"

हिना ने आगे पोस्ट में लिखा "मैं प्रार्थना करूंगी की सभी हिन्दू और दूसरी कम्यूनिटी के लोग बांग्लादेश में सुरक्षित रहें।" बता दें कि हाल ही में एक इन्वेन्ट के बाद हिना खान को पता चला था कि उन्हें स्टेज 3 कैंसर है, जिसके बाद से उनकी जिंदगी बदल गई है।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article