टीवी मसाला

ब्रेस्ट कैंसर में रॉकी जैसवाल ने दिन-रात की हिना खान की पैरवी, जीवन की जंग को याद कर फूट-फूटकर रोई एक्ट्रेस

Hina Khan Cried Talking About Boyfriend Rocky Support: ब्रेस्ट कैंसर पीड़ित हिना खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल (Rocky Jaiswal) की बात करते हुए रो पड़ी। एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे कैंसर ट्रीटमेंट के दौरान उन्हे बॉयफ्रेंड रॉकी से सपोर्ट मिला है। यहां पढ़िए पूरी खबर।

Image

Hina Khan Cried Talking About Boyfriend Rocky Support

Hina Khan Cried Talking About Boyfriend Rocky Support: टीवी दुनिया की जानी मानी एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। थर्ड स्टेज ब्रेस्ट कैंसर से जूझ चुकीं हिना खान ठीक होने की राह पर चल रही है। आए दिन एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सेहत से जुड़ी खबरें फैंस संग शेयर करती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान रॉकी जायसवाल के सपोर्ट को लेकर बात की। सिर्फ यही नहीं बॉयफ्रेंड की तारीफ करते हुए एक्ट्रेस फूट-फूट कर रोने भी लगीं। इस रिपोर्ट में पढ़िए पूरी खबर।

कर्ली टेल्स संग बातचीत के दौरान हिना खान (Hina Khan) ने बताया कि 'कैसे जब उन्हे ब्रेस्ट कैंसर की बीमारी के बारे में पता चला तो वो डरीं नहीं। बल्कि बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल (Rocky Jaiswal) ने खबर सुनने के बाद एक्ट्रेस के लिए फ़लूदा ऑर्डर किया था। बीमारी को लेकर किसी से सहानुभूति नहीं चाहती थी इसलिए मैं हमेशा से अपना दर्द छुपाती हुई आई।' हिना ने रॉकी की तारीफ करते हुए कहा कि 'मेरे पास उस आदमी को समझाने के लिए शब्द नहीं हैं। जब मैं उसके बारे में बात करती हूं तो मेरा गला भर आता है। हर महिला को उसके जैसा आदमी मिलना चाहिए।'

हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रॉकी संग तस्वीरें भी शेयर की थी कि कैसे बॉयफ्रेंड एक्ट्रेस का सिर्फ ख्याल ही नहीं रखा बल्कि उनकी हिम्मत भी बने। रॉकी के इस सपोर्ट के लिए फैंस आज भी उनकी तारीफ करने से पीछे नहीं हटते। बता दें हिना और रॉकी की पहली मुलाकात सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट पर हुई थी। पहली नजर में दोनों को एक दूजे से प्यार हो गया था। 10 साल से ज्यादा डेट करने के बावजूद भी दोनों ने अभी तक शादी नहीं की।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article