टीवी मसाला

डॉक्टर्स को रिश्वत देकर Hina Khan ने जमाने से छुपा ली ब्रेस्ट कैंसर बीमारी की सच्चाई! इस हसीना ने किया दावा

This Actress Claimed Hina Khan Bribed Doctor To Keep Mouth Shut Over Her Breast Cancer: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान को ब्रेस्ट कैंसर हो गया था। लेकिन अब वह धीरे-धीरे इस बीमारी से ठीक हो रही हैं। लेकिन वहीं रोजलिन खान का दावा है कि हिना खान झूठ बोल रही हैं।

Image

हिना खान पर इस एक्ट्रेस ने लगाए झूठे इल्जाम

This Actress Claimed Hina Khan Bribed Doctor To Keep Mouth Shut Over Her Breast Cancer: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ने अपने अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की अक्षरा बनकर हिना खान सालों-साल लोगों के दिलों-दिमाग पर राज करती रहीं। बीते साल हिना खान को ब्रेस्ट कैंसर हो गया था, जिसका खुलासा एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर किया था। हालांकि अब हिना खान धीरे-धीरे ठीक हो रही हैं। हिना खान ने बताया था कि उनकी सर्जरी हुई थी, जो कि करीब 15 घंटे चली थी। लेकिन इन सबसे इतर एक एक्ट्रेस ने हिना खान (Hina Khan) पर आरोप लगाया है कि वह ब्रेस्ट कैंसर को लेकर झूठ बोल रही हैं। यहां तक कि उस एक्ट्रेस ने अपने इंटरव्यू में ये तक दावा किया है कि हिना खान ने रिश्वत देकर डॉक्टर्स का भी मुंह बंद कराया है।

हिना खान (Hina Khan) पर ये आरोप लगाने वाली कोई और नहीं बल्कि रोजलिन खान हैं, जो खुद भी ब्रेस्ट कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से गुजर चुकी हैं। रोजलिन खान का कहना है कि ब्रेस्ट कैंसर मरीज को काफी परेशानियां होती हैं, लेकिन हिना खान आराम से हर जगह घूम रही हैं और विदेश भी जा रही हैं। वहीं अब बॉलीवुड लाइफ को दिये इंटरव्यू में रोजलिन खान ने हिना खान के डॉक्टर पर भी आरोप लगाए हैं। रोजलिन खान का दावा है कि ये वही डॉक्टर हैं, जिन्होंने उनका भी इलाज किया था।

रोजलिन खान ने हिना खान (Hina Khan) पर आरोप लगाते हुए कहा, "ये देखकर हैरानी हो रही है कि डॉक्टर मंदार नाडकरनी सामने नहीं आ रहे हैं और सच्चाई नहीं बता रहे हैं। एक डॉक्टर के नाते उनके कुछ मूल्य और सामाजिक जिम्मेदारियां हैं कि वो सामने आएं और चीजों को साफ करें, जिससे बाकी दुनिया में मौजूद कैंसर के मरीज मिसगाइड न हो सकें। लेकिन मुझे समझ नहीं आ रहा है कि किस चीज ने उन्हें इतना चुप रखा हुआ है। ये संभव है कि हिना खान ने असल में उन्हें चुप रहने के लिए रिश्वत दी होगी। ये देखना दर्दनाक है, खासकर एक कैंसर मरीज होने के नाते।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article