ब्रेस्ट कैंसर बीमारी ने किया Hina Khan का बुरा हाल, कीमोथेरपी ने छीनी आंखों की पलकें और आइब्रो

Hina Khan Lost Eyelashesh and brow: टीवी एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों अपनों बीमारी ब्रेस्ट कैंसर से जंग लड़ रही है। इस बीच एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस को बताया की कैसे कीमोथेरपी के चलते उनकी आंखों की पलकें और आइब्रो झड़ गई हैं, इस रिपोर्ट में देखिए तस्वीरें।

Hina Khan Lost Eyelashesh and brow: टीवी दुनिया की जानी मानी एक्ट्रेस हिना खान अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के चलते सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस को थर्ड स्टेज ब्रेस्ट कैंसर की बीमारी है जिसके लिए वह अपना इलाज करा रही हैं। हर कोई फैंस और टीवी सेलेब्स एक्ट्रेस की सलामती की दुआ करना नहीं भूलते। हिना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें बताया की कैसे कीमोथेरपी उनके शरीर का बुरा हाल कर रही है। कीमो के चलते एक्ट्रेस के बालों संग आंखों की पलकें और आइब्रो भी झड़ गई हैं।

Hina Khan Lost Eyelashesh and brow Due to Breast Cancer

हिना खान (Hina Khan) ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कर दिखाया गया की कैसे ब्रेस्ट कैंसर की कीमोथेरपी ने उनकी आंखों की पलकें और आइब्रो झड़ गई हैं। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा कि जानना चाहते हैं कि मेरी प्रेरणा का करंट स्रोत क्या है? एक समय में एक शक्तिशाली और सुंदर ब्रिगेड का हिस्सा था जो मेरी आँखों को खूबसूरत करता था। मेरी लंबी और सुंदर पलकें..यह बहादुर, अकेली योद्धा मेरी आखिरी पलक ने मेरे साथ सब कुछ लड़ा है। मेरी आखिरी कीमो के करीब यह अकेली पलक मेरी प्रेरणा हैं।

End of Feed