Bigg Boss 18 Latest Promo: टीवी का चहेता शो बिग बॉस सीजन 18 ( Bigg Boss 18) ने अपना पहला हफ्ता हंसी-खुशी से पार कर लिया है। बीती रात वीकेंड के वॉर पर कोई इविक्शन नहीं हुआ केवल शो में मस्ती ही नजर आई । लेकिन, आने वाला समय कंटेस्टेंट के लिए सेफ नहीं है क्योंकि बिग बॉस जल्द ही नया धमाका करने वाले हैं। बिग बॉस 18 का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें बिग बॉस घर वालों को आने वाले इविक्शन की खबर सुना रहे हैं। आइए आपको बताते हैं क्या होने वाला है।
बिग बॉस 18 के लेटेस्ट प्रोमो में दिखाया गया कि बिग बॉस ने ऐलान किया है कि अब घर में कोई एक सदस्य टाइम बॉस बनेगा। ये टाइम बॉस सभी फैसलों को बदल सकता है, लेकिन इस टाइम बॉस का चयन घर के सदस्य ही करने वाले हैं। ट्विस्ट ये है कि सभी सदस्यों को एक-एक कर उन लोगों का नाम बोलना होगा, जो टाइम बॉस बनने के लायक नहीं है। प्रोमो में देखा जा सकता है कि सबसे पहला नाम तजिंदर बग्गा( Tajinder Bagga) का लिया जाता है, उसके बाद अविनाश मिश्रा( Avinash Mishra) शिल्पा शिरोड़कर( Shilpa Shirodkar) को टाइम बॉस न बनने के काबिल बताते हैं। वहीं विवियन डिसेना( Vivien Dsena) अविनाश मिश्रा का नाम लेते हैं। आखिर तक आते-आते घर का माहौल गर्म हो जाता है और विवियन और नायरा बनर्जी के बीच झगड़ा हो जाता है।
बताते चले कि बीते हफ्ते वीकेंड के वॉर में घर में मलाइका शहरावत नजर आई जिसने कन्टेस्टन्ट के साथ खूब मस्ती-मजाक किया। घर में माहौल काफी लाइट रहा। अब देखना यह है कि इस हफ्ते घर में क्या हंगामा होगा।
