टीवी मसाला

Hina Khan कैंसर इलाज के लिए फिर पहुंची अस्पताल, फैंस संग शेयर की कीमोथेरेपी की तस्वीर

Hina Khan Breast Cancer Treatment: ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज से गुजर रहीं हिना खान (Hina Kha) ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की हैं, जिसमें वह फिर एक बार अस्पताल के बैड पर नजर आ रही हैं। बता दें कि एक्ट्रेस की तीन केमियो हो चुकी है और पाँच अभी बाकी है। आइए इस रिपोर्ट को देखते हैं।

Image

Hina Khan Breast Cancer Treatment

Hina Khan Breast Cancer Treatment: टीवी अभिनेत्री हिना खान ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज से गुजर रही हैं। इसके कोई शक नहीं की एक्ट्रेस एक असली योद्धा। वह इस मुश्किल घड़ी में भी बड़ी ही मजबूती के साथ अपनी लड़ाई लड़ रही हैं। अभी हाल ही में उन्हें एक शूट करते देखा गया। जहां अभिनेत्री ने लाल रंग का सुन्दर लहंगा पहना हुआ था और वह रैम्प वॉक पर खूबसूरती से चलती हुई नजर आ रही थीं। अब हिना खान (Hina Khan) ने सोशल मीडिया पर एक नई तस्वीर शेयर की है जिसमें वह वापिस अस्पताल में नजर आ रही हैं। आइए टाइम्स की इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

ये रिश्ता क्या कहलाता है और बिग बॉस 11 फ़ेम हिना खान (Hina Khan) ने आज अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है। जिसमें वह अस्पताल के बेड पर नजर आ रही हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने उसे कैप्शन दिया "Back to the grind. That day of the month. Dua (वापस काम पर, महीने का वो दिन, दुआ करें')

कल हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम पर के वीडियो शेयर किया था जिसमें वह रैम्प वॉक पर चलती नजर आ रही थीं। एक्ट्रेस ने रैम्प वॉक के लिए सुंदर सा लहंगा पहना हुआ था और वह दुल्हन की तरफ सजी हुईं थीं। इस वीडियो को अभिनेत्री ने अच्छा सा कैप्शन भी दिया था। हिना ने लिखा "मेरे पापा हमेशा कहते थे "हे पापा की स्ट्रॉंग गर्ल।" रोते नहीं बेटा। कभी अपनी परेशानियों के बारे में शिकायत ना करें। अपनी लाइफ का कंट्रोल अपने हाथ में ले।" इसलिए मैंने चिंता करना छोड़ दिया है और सब कुछ अल्लाह पर निर्भर कर दिया है।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article