Lughter Chefs 2 : अभिनेत्री हिना खान( Hina Khan) ने हाल ही में रॉकी जैसवाल( Rocky Jaiswal) से शादी की है। शादी के बाद से ही हिना खान अपने पति के साथ इवेंट अटेंड करती नजर आ रही है। कपल इन दिनों अपने शो पति-पत्नी और पंगा( Pati Patni aur Panga) की तैयारी कर रहा है। इसी के साथ वह जल्द ही लाफ्टर शेफ सीजन 2( Laughter Chef 2) में नजर आने वाले हैं। आने वाले एपिसोड में हिना खान और रॉकी जैसवाल मिलकर पहली रसोई मनाएंगे। ये दोनों साथ में जलेबी तलते दिखाई देंगे। शो का प्रोमो सामने आया है जो काफी मजेदार लग रहा है। आइए आपको दिखाते हैं।
हिना खान ( Hina Khan) और रॉकी जैसवाल( Rocky Jaiswal) टीवी शो लाफ्टर शेफ सीजन 2 का हिस्सा बनने सेट पर पहुंचेगें। जहां पर हिना और रॉकी का जोरदार स्वागत होगा। भारती सिंह कहेगी कि आज सेट पर दीदी और जीजा आए हैं। वहीं बाकि सदस्यों को हिना की पहली रसोई का टास्क मिलेगा। हिना खान की पहली रसोई में सबको जलेबी बनानी होगी। हिना खान ये सुनकर हैरान हो जाती है, तभी रॉकी कहते हैं कि इसे तो हिना आसानी से बना लेगी क्योंकि उसे बातें घुमाना आता है। इसी नोक-झोंक के साथ शो शुरू होगा और हिना-रॉकी मिलकर जलेबी बनाएंगे। शो का प्रोमो बेहद मजेदार लग रहा है। जिसे देखने के लिए फैंस भी खुश नजर आ रहे हैं।
प्रोमो पर फैंस के रिएक्शन
इस प्रोमो वीडियो पर फैंस के तरह-तरह के रिएक्शन आ रहे हैं। फैंस कह रहे हैं कि शो पर हिना खान और रुबीना का रीयूनियन हो गया। रुबीना और हिना को फिर से साथ देखकर फैंस बेहद खुश नजर आ रहे हैं।
