असीम रियाज संग ब्रेकअप के बाद Himanshi Khurana का उठा शादी से भरोसा, खुद माता-पिता ने दी सलाह

Himanshi Khurana Will Never Get Married: पंजाबी एक्ट्रेस और बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) फेम हिमांशी खुराना ने हाल ही में अपनी शादी को लेकर चुप्पी तोड़ी है। एक्ट्रेस का कहना है कि वह जिंदगी में कभी भी शादी नहीं करेंगी और यह सलाह खुद उनके माता-पिता ने दी है। यहां पढिए पूरी खबर।

Himanshi Khurana Will Never Get Married: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट रह चुकीं हिमांशी खुराना अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। असीम संग ब्रेकअप हो या नया प्रोजेक्ट हिमांशी फैंस के बीच एक्टिव रहती हैं। कल हिमांशी के उपर मुसीबतों का पहाड़ टूटा। एक्ट्रेस के पिता को पुलिस ने सरकारी अधिकारी से बतमीजी करने के चलते गिरफ्तार किया। इन सब खबरों के बीच हिमांशी खुराना ने अब खुलासा किया है की वह कभी जिंदगी में शादी नहीं करेंगी लेकिन क्यूं जानिए इस रिपोर्ट में।

Himanshi Khurana Will Never Get Married

एक्ट्रेस हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) से एक इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि उनका शादी को लेकर क्या प्लान है? जवाब में हिमांशी ने जिंदगी भर शादी ना करने का खुलासा किया। एक्ट्रेस ने बताया कि शादीवाला चैप्टर क्लोज़ है मेरा अ। हिमांशी के माता-पिता ने ही शादी न करने की सलाह दी थी, क्योंकि उनके शादी से जुड़े अपने बुरे अनुभव थे। माता-पिता की शादी और चिंता की वजह से उन्होंने यह फैसला लिया। हिमांशी के इस फैसले को सुन लोगों का मानना है की असीम रियाज संग ब्रेकअप और दिल टूटने के बाद शायद एक्ट्रेस ने यह निर्णय लिया।

End of Feed