टीवी मसाला

Bigg Boss 18 में अपनी हॉटनेस का तड़का लगाने आ रही हैं Viral Bhabhi, भाईजान के दिल पर भी करेंगी कब्जा!

Hema Sharma aka viral bhabhi to participate in salman khan show bigg boss 18: बिग बॉस 18 में हिस्सा लेने वाले कन्टेस्टन्ट का नाम जानने के लिए सभी फैंस काफी उत्साहित हैं। इस बीच आए दिन कोई न कोई नाम सामने आते रहते हैं। अब खबर आ रही है कि सोशल मीडिया की वायरल भाभी भी धमाकेदार एंट्री मारने जा रही हैं। आइए देखते हैं।

Image

Hema Sharma aka viral bhabhi to participate in bigg boss 18

Hema Sharma aka viral bhabhi to participate in bigg boss 18: सलमान खान (Salman Khan) का विवादित शो बिग बॉस 18 जल्द ही टीवी पर धमाकेदार एंट्री मारने वाला है। रिपोर्ट के मुताबिक इस रविवार यानि 6 अक्टूबर से ही कलर्स टीवी पर प्रसारित होगा। साथ ही जियो सिनेमा पर ही 24 घंटे इसका लाइव प्रीमियर भी होगा। ऐसे में देखना रोमांचक होगा की इस बार शो क्या नया लेकर आता है। इस बीच अब एक रिपोर्ट सामने आ रही है कि बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के घर में सोशल मीडिया की वायरल भाभी एंट्री मारने जा रही हैं। आइए टाइम्स की इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

सलमान खान (Salman Khan) के शो बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) को लेकर आए दिन नए नाम सामने आते रहते हैं। हालांकि अभी तक मेकर्स की तरफ से कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इस बीच इटाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक सोशल मीडिया की वायरल भाभी उर्फ हेमा शर्मा बिग बॉस 18 के घर में एंट्री लेने जा रही हैं। कहा जा रहा है कि इस हसीना को मेकर्स ए रातों-रात फाइनल कर लिया है। बता दें की हेमा ने दबंग 3 फिल्म में काम किया था और अपने वीडियो, रील्स के करण वायरल भाभी से मशहूर हुईं।

इस बीच बता दें की बिग बॉस के इस सीज़न के लिए शिल्पा शिरोडकर, तारक मेहता का उल्टा चश्मा के पूर्व अभिनेता गुरुचरण सिंह, खतरों के खिलाड़ी 14 के विजेता करण वीर मेहरा, नायरा बनर्जी, निया शर्मा तक को अप्रोच किया जा चुका है और यह कुछ नाम फाइनल हैं।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article