टीवी मसाला

Harshad Chopda नए शो के साथ TV पर धाकड़ वापसी के लिए हैं तैयार, फैंस की खुशी सातवें आसमान के पार

Harshad Chopda Ready To Make Comeback On Small Screen: टीवी के धमाकेदार एक्टर हर्षद चोपड़ा ने अपने अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। खास बात तो यह है कि वह नए शो के साथ टीवी की दुनिया में वापसी करने के लिए तैयार हैं। इस बात से फैंस भी बेहद खुश हैं।

Image

हर्षद चोपड़ा के हाथ लगा नया शो

Harshad Chopda Ready To Make Comeback On Small Screen: टीवी के धमाकेदार एक्टर हर्षद चोपड़ा ने अपनी एक्टिंग से हमेशा ही लोगों का दिल जीता है। हर्षद चोपड़ा जिस भी टीवी शो में आए हैं, उन्होंने चार चांद लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। आखिरी बार उन्हें 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में डॉक्टर अभिमन्यु के तौर पर देखा गया था, जहां उन्होंने तूफान मचा दिया था। खास बात तो यह है कि हर्षद चोपड़ा एक बार फिर से टीवी की दुनिया में वापसी के लिए तैयार हैं। दरअसल, हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) के हाथ नया शो लगा है, जिससे वह एक बार दोबारा टीआरपी लिस्ट में फेरबदल कर सकते हैं। उनके कमबैक की खबर सुनकर फैंस की बेहद एक्साइटेड नजर आए।

हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) के टीवी पर कमबैक करने की जानकारी गॉसिप टीवी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए दी है। गॉसिप टीवी ने अपने ट्वीट में लिखा, "ब्रेकिंग! हर्षद चोपड़ा सोनी टीवी के अगले शो में मेल लीड रोल निभा सकते हैं।" बता दें कि अभी तक हर्षद चोपड़ा के नए शो का नाम सामने नहीं आया है। साथ ही ये भी पता नहीं चल पाया है कि कौन सी टीवी एक्ट्रेस हर्षद चोपड़ा के साथ पर्दे पर रोमांस करती नजर आएगी। हालांकि फैंस ने सोशल मीडिया पर अपनी इच्छा जतानी शुरू कर दी है। जहां कोई शिवांगी जोशी के साथ कास्ट करने की मांग कर रहा है तो वहीं किसी ने सनाया ईरानी को याद किया।

हर्षद चोपड़ा के कमबैक को लेकर बेहद खुश हैं फैंस

छोटे पर्दे पर हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) की वापसी को लेकर फैंस की खुशी सातवें आसमान पर है। एक यूजर ने लिखा, "बेसब्री से इंतजार है और बहुत उत्साह है।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "मजा आ गया, बहुत एक्साइटेड हूं।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article