टीवी मसाला

Hansika Motwani की भाभी ने एक्ट्रेस सहित सास-पति के खिलाफ दर्ज करवाई FIR, घरेलू हिंसा से जुड़ा है मामला

हंसिका मोटवानी की भाभी मुस्कान नैन्सी जेम्स ने अपने पति, ननद हंसिका मोटवानी और सास के खिलाफ घरेलू हिंसा के मामले में शिकायत दर्ज कराई है। बता दें मुस्कान नैन्सी जेम्स टीवी सीरियल माता की चौकी में नजर आती हैं। हंसिका मोटवानी की भाभी ने अपनी सास और ननद पर उनकी शादी में ज्यादा हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया है।

Image

Hansika Motwani

साउथ, टीवी जगत और बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी की भाभी मुस्कान नैन्सी जेम्स ने अपने पति, ननद हंसिका मोटवानी और सास के खिलाफ घरेलू हिंसा के मामले में शिकायत दर्ज कराई है। बता दें मुस्कान नैन्सी जेम्स माता की चौकी की फेमस एक्ट्रेस हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने पति प्रशांत मोटवानी और उनके परिवार के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया है।

रिपोर्ट के अनुसार मुस्कान नैन्सी जेम्स मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में 18 दिसंबर को ये मामला दर्ज करवाया है। एक्ट्रेस ने भारतीय न्याय संहिता की कई धाराओं के तहत शिकायत दर्ज की गई, जिसमें 498-ए (क्रूरता), 323 (चोट पहुंचाना), 504 (जानबूझकर अपमान करना), 506 (आपराधिक धमकी) और 34 (सामान्य इरादा) शामिल हैं। कई रिपोर्ट ऐसा दावा कर रही है कि हंसिका मोटवानी की भाभी ने अपनी सास और ननद पर उनकी शादी में ज्यादा हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया है, जिसके बारे में उनका दावा है कि इससे उनके पति के साथ उनके रिश्ते खराब हो गए हैं।

ससुराल वालों के कारण गंभीर बिमारी

एक्ट्रेस ने ये भी आरोप लगाया है कि उनके ससुराल वाले कुछ-कुछ समय में महंगे गिफ्ट की मांग करते थे और उनके साथ घरेलू हिंसा भी करते थे। जिसके कारण उन्हें गंभीर तनाव हुआ और बेल्स पाल्सी की बीमारी हो गई। मुस्कान नैन्सी जेम्स और उनके पति पिछले दो सालों से अलग ही रह रहे हैं। पुलिस में शिकायत दर्ज करने के बाद एक्ट्रेस मुस्कान ने कहा, "हां मैंने पति प्रशांत, ननद हंसिका और सास ज्योति मोटवानी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। मैंने अब कानूनी सहायता ली है। इस समय मैं इस पर और टिप्पणी नहीं करना चाहती हूं। मुस्कान और प्रशांत ने मार्च 2021 में शादी की थी, लेकिन शादी के कुछ समय के बाद ही एक्ट्रेस ने अपनी शादी की तस्वीरों को सोशल मीडिया से डिलीट कर दी थी।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article