Gurmeet Choudhary Gives Man CPR: टीवी इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर्स में से एक गुरमीत चौधरी अक्सर अपनी प्रोफेशनल के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। सीरियल रामायण के राम से आज भी वो घर-घर मशहूर हैं। हाल ही में एक्टर की एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें वो एक शख्स को सीपीआर दे रहे हैं। इस वीडियो को देखते है फैंस एक्टर की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में देखिये इस उम्दा वीडियो को।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है एक शख्स सड़क किनारे गिर गया है, जिसे देख गुरमीत चौधरी (Gurmeet Choudhary) उसे सीपीआर देना शुरू कर देते हैं। सीपीआर दे कर एक्टर उसकी जान बचाने की कोशिश कर रहे हैं और लोगों से कह रहे हैं की एम्बुलेंस को बुलाया जाए। आखिर में बाकि सब लोग उस शख्स को हॉस्पिटल ले कर चले जाते हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी वायरल किया जा रहा है। फैंस एक्टर के इंटरनेट पर तारीफों के पुल बांध रहे हैं।
फैंस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिख रहे हैं कि 'इंसानियत आज भी ज़िंदा है'। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि बहुत बढ़िया गुरमीत, ये देख काफी खुशी हुई''। इसी के साथ जानकारी के लिए बता दें की एक्टर झलक दिखला जा 5, नच बलिए 6 और खतरों के खिलाड़ी 5 जैसे शोज और रामायण, गीत हुई पराई जैसे सीरियल में नजर आ चुके हैं। गुरमीत अब दो बेटियों के पेरेंट्स भी हैं।
