Gufi Pantal Death: गुफी पेंटल ने कभी रामायण में निभाया था सीता का किरदार, महाभारत में शकुनी मामा बन मिली थी पहचान

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jun 5, 2023, 12:19 PM IST

Gufi Pantal Death: महाभारत में शकुनी मामा का किरदार निभाने वाले गुफी पेंटल का निधन हो गया। एक्टर के निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। एक्टर के निधन पर सेलेब्स से लेकर फैंस तक दुख जता रहे हैं। गुफी कई टीवी शोज और फिल्मों में काम कर चुके हैं।

Gufi Pantal Death: टीवी के दिग्गज कलाकार गुफी पेंटल (Gufi Pantal) का आज निधन हो गया है। एक्टर को दिल और किडनी की बीमारी की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक्टर ने 78 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। एक्टर के निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक है। गुफी पेंटल ने कई टीवी शोज और फिल्मों में काम किया है। लेकिन उनका काम को पहचान बीआर चोपड़ा की महाभारत से मिली थी। एक्टर ने महाभारत में शकुनी मामा का किरदार निभाया था।

End of Feed