This TV Actress Cannot Cook Anything Even Mess Up With Maggi Also: टीवी की कई हसीनाएं ऐसी हैं जो कुकिंग में इस कदर माहिर हैं कि वे एक साथ 20-20 लोगों का खाना बना लेती हैं। लेकिन वहीं हाल ही में टीवी की ही एक हसीना ने खुलासा किया है कि उन्हें कुकिंग में कुछ भी नहीं आता है। यहां तक कि वो मैगी बनाते वक्त भी चीजें गड़बड़ कर देती हैं। भारती सिंह (Bharti Singh) और हर्ष लिम्बाच्या (Haarsh Limbachiyaa) के पॉडकास्ट में उस एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें कुकिंग न आने की वजह से लॉकडाउन में भी परेशानी हुई थी। कोविड के कारण उन्हें घर पर तीन वक्त बिस्कुट खाकर अपना पेट भरना पड़ा था। उस एक्ट्रेस की बातें सुनकर खुद भारती सिंह और हर्ष लिम्बाच्या भी हैरान रह गए।
यह भी पढ़ें: पिछले 6 साल से करण पटेल को नहीं आया किसी शो का ऑफर, बेरोजगार घूम रहा है टीवी का सबसे महंगा स्टार
भारती सिंह (Bharti Singh) और हर्ष लिम्बाच्या के पॉडकास्ट का हिस्सा बनीं वो एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि 'एक हजारों में मेरी बहना है' फेम क्रिस्टल डिसूजा (Krystle Dsouza) हैं। क्रिस्टल डिसूजा ने भारती सिंह और हर्ष लिम्बाच्या के पॉडकास्ट में कुकिंग के बारे में बात करते हुए कहा, "मुझे कुछ नहीं बनाने आता। कुछ भी नहीं, मैगी में भी कभी कभी मैं खराब कर देती हूं।" क्रिस्टल की बातें सुनकर हर्ष लिम्बाच्या ने पूछा कि आप पिछले 17 साल से मुंबई में परिवार के साथ रह रही हैं? इसपर क्रिस्टल डिसूजा ने जवाब दिया, "रहती थी परिवार के साथ, लेकिन अब बड़ी हो चुकी हूं तो अलग रहने लगी हूं।" हर्ष ने क्रिस्टल से पूछा कि क्या घर पर कुक है, जिसपर एक्ट्रेस ने हां में जवाब दिया। लेकिन क्रिस्टल डिसूजा ने बताया कि लॉकडाउन में उनके पास कुक नहीं था, जिसपर भारती ने हैरानी से सवाल किया, "फिर क्या किया?"
भारती सिंह (Bharti Singh) का सवाल सुनकर क्रिस्टल डिसूजा (Krystle Dsouza) ने बताया कि उन्होंने बिस्कुट खाकर काम चलाया। क्रिस्टल ने इस बारे में बात करते हुए कहा, "मैंने बिस्कुट खाए, पहले हाफ तक। फिर मेरी दोस्त एकता ने कॉल किया तो पूछा कि क्या कर रही है, जिसपर मैंने कहा कि बिस्कुट खा रही हूं। उसने पूछा नाश्ते का तो मैंने बताया कि बर्बन खाया था। मेरी बातें सुनने के बाद उसने रोज खाना भेजना शुरू कर दिया था। फिर क्या खाना मिला है मुझे एकता कपूर के घर से।" क्रिस्टल डिसूजा की बातें सुनकर भारती सिंह ने कहा कि एकता मैम, कभी बगैर लॉकडाउन के हमें भी खाना भेज दो।
