टीवी मसाला

Govinda-Sunita Ahuja Divorce: मामा गोविंदा के तलाक पर भांजे कृष्णा अभिषेक का पहला बयान, बोले 'ये पॉसिबल...'

Krushna on Govinda-Sunita Ahuja Divorce: टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार और एक्टर गोविंदा (Govinda) के भांजे कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि उनके मामा-मामी का तलाक नहीं हो सकता है क्योंकि इसकी संभावना ही नहीं है। कृष्णा अभिषेक के बयान के बाद फैंस के दिलों को करार आया है।

Image

Krushna on Govinda Divorce.

Krushna on Govinda-Sunita Ahuja Divorce: बॉलीवुड कलाकार गोविंदा के घर में लगी आग की खबर ने लोगों को परेशान करके रख दिया है। गोविंदा के फैंस उनके तलाक की खबर को गले से नीचे नहीं उतार पा रहे हैं और सोच रहे हैं कि पत्नी सुनात आहूजा के साथ उनके ऐसे कौन से मतभेद हो गए हैं कि तलाक तक बात पहुंच गई है। कई लोगों का मानना है कि सुनीता आहूजा पिछले कुछ दिनों से जिस तरह की बयानबाजी कर रही थीं, उसे देखते हुए ये दिन दूर नहीं था लेकिन अगर गोविंदा के भांजे कृष्णा अभिषेक की मानें तो उनके मामा का तलाक हो ही नहीं सकता है। कृष्णा अभिषेक ने गोविंदा और सुनीता आहूजा के तलाक की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है।

कृष्णा अभिषेक ने तोड़ी गोविंदा सुनीता आहूजा के तलाक पर चुप्पी

हिन्दुस्तान टाइम्स ने टीवी कलाकार कृष्णा अभिषेक से उनके मामा के तलाक पर बात की है। कृष्णा अभिषेक ने गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते को मजबूत बताते हुए कहा है कि तलाक की आशंका जताना भी बेईमानी है। कृष्णा के अनुसार, 'इन बातों में कोई दम नहीं है। गोविंदा जी और मामी सुनीता आहूजा के बीच तलाक नहीं हो सकता है क्योंकि उनका रिश्ता बहुत ही मजबूत है।'

बताते चलें कि कृष्णा अभिषेक से पहले गोविंदा की भांजी आरती सिंह ने भी इस मुद्दे पर मीडिया से बात की थी। आरती सिंह ने कहा है कि मीडिया में जो भी खबरें चल रही हैं वो सभी बेबुनियाद हैं। इन खबरों का सच्चाई से कोई रिश्ता नहीं है। आरती सिंह के अनुसार, 'लोगों ने गोविंदा जी के बारे में जो भी खबरें फैलाई हैं, उनमें कोई दम नहीं है क्योंकि मेरे मामा-मामी का रिश्ता बहुत ही मजबूत है। जो लोग भी ऐसी खबरें फैला रहे हैं उन्हें एक बार सोचना चाहिए कि इन खबरों से लोगों के जीवन पर क्या असर पड़ेगा?'

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article