टीवी मसाला

अस्पताल में मौजूद Govinda के लिए आरती सिंह के मन में उमड़ा प्यार, पुराना वीडियो शेयर कर बोलीं- आप हीरो हो चीची मामा

Arti Singh Showers Love On Govinda Shares Throwback Video: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर गोविंदा इन दिनों अस्पताल में हैं। दरअसल, उन्हें पैर में गोली लग गई थी और हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा है। इस मुश्किल घड़ी में आरती सिंह ने पुराना वीडियो शेयर कर उन्हें असल जिंदगी का हीरो बताया।

Image

आरती सिंह ने गोविंदा पर लुटाया प्यार

Arti Singh Showers Love On Govinda Shares Throwback Video: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर गोविंदा पर अचानक मुसीबत आन पड़ी है। दरअसल, गोविंदा को बीते मंगलवार को पैर में गोली लग गई थी, जिसके बाद उन्हें तुरंत ही अस्पताल में भर्ती कराया गया। गोविंदा के पैर से गोली निकाल ली गई है, साथ ही उनकी बेटी टीना आहूजा ने बताया कि उनकी हालत में भी पहले से काफी सुधार है। बीते दिन टीवी की मशहूर एक्ट्रेस और गोविंदा (Govinda) की भांजी आरती सिंह (Arti Singh) उनसे मिलने के लिए अस्पताल पहुंची थीं। अपने मामा की खबर सुनकर आरती सिंह के चेहरे पर मायूसी नजर आई। वहीं अब आरती सिंह ने सोशल मीडिया पर मामा का पुराना वीडियो शेयर कर प्यार लुटाया है।

आरती सिंह (Arti Singh) ने गोविंदा (Govinda) का पुराना डांस वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया, जिसमें गोविंदा अपनी डांसिंग स्किल दिखाते नजर आए। आरती सिंह ने गोविंदा का पुराना वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "हीरो नंबर 1' हमेशा के लिए और ये एक बार फिर से साबित हो गया है। और दोबारा केवल रील में ही नहीं बल्कि असल जिंदगी में भी। चीची मामा आपको मेरा ढेर सारा प्यार।" बता दें कि आरती सिंह के साथ-साथ उनके भाई कृष्णा अभिषेक भी मामला गोविंदा को गोली लगने से परेशान नजर आए। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस को चीची मामा का हेल्थ-अपडेट भी दिया।

आरती सिंह ने शेयर किया गोविंदा का पुराना वीडियो

आरती सिंह ने शेयर किया गोविंदा का पुराना वीडियो

कैसे लगी थी गोविंदा को गोली?

गोविंदा (Govinda) को उन्हीं की रिवॉल्वर से पैर में गोली लगी थी। बताया जा रहा है कि कोलकाता जाने से पहले गोविंदा उस रिवॉल्वर को साफ करके अलमारी में रख रहे थे। लेकिन तभी वो नीचे गिर गई और लॉक खुला होने की वजह से गोली चल गई। बुलेट गोविंदा के पैर में लगी, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article