गोविंदा को गोली लगने के बाद Sudesh Lehri ने दिया एक्टर का हेल्थ अपडेट, कहा 'बहुत जल्दी घर आएंगे'...

Sudesh Lehri Gives Govinda Health Update: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा को कल पैर में अपनी ही बंदूक से गोली लग गई। ऐसे में उन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया अब एक्टर की हेल्थ अपडेट लोगों को कॉमेडियन सुदेश लहरी ने दी है और यह भी बताया की वह कब घर लौटेंगे।

Sudesh Lehri Gives Govinda Health Update: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा अपने गोली लगने वाले कांड को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। कल सुबह बंदूक साफ करते हुए एक्टर से गोली चल गई और गोली सीधा जाकर पैर पर लगी। यह हादसा होते ही एक्टर को अस्पताल में भर्ती कराया गया और मुंबई पुलिस ने बंदूक को अपने हिरासत में ले लिया। हर कोई गोविंदा की पल पल की हेल्थ अपडेट चाहता है जिसे अब कॉमेडियन सुदेश लहरी ने दी है। कॉमेडियन ने मीडिया को बताया की गोविंदा की हालत कैसी है और वह कब अस्पताल से डिचार्ज होंगे।

Sudesh Lehri Gives Govinda Health Update

सुदेश लहरी (Sudesh Lehri) ने मीडिया को गोविंदा (Govinda) की हेल्थ अपडेट देते हुए कहा कि सर अब ठीक हैं। वे तुरंत ठीक नहीं हो सकते और यह भी साफ नहीं है कि उन्हें कब छुट्टी मिलेगी अस्पताल से। मैंने उनसे बातचीत की, साथ ही उन्हें सभी का आशीर्वाद और प्यार मिल रहा है। वे ठीक हैं और अच्छे से बात कर रहे हैं। आप सभी उनके लिए जल्द ठीक होने की दुआ मांगे। वह जल्द ही दुरुस्त होकर घर जल्दी लौटेंगे।

End of Feed