Arti Singh On Govinda Gets Discharged: 1 अक्टूबर को गोविंदा को पैर में गोली लगी थी जिसके कारण उन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गलती से एक्टर को अपनी ही रिवॉलवेर से गोली लग गई थी। इस दौरान फैंस एक्टर के जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे थे जो अब कबूल हो गई है। गोली लगने के 3 दिन बाद एक्टर को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, जिससे परिवार वालों के साथ-साथ फैंस भी खुश हैं। अब इस खुशी के मौके पर एक्टर की भांजी आरती सिंह ने प्यारा स नोट शेयर किया है।
गोविंदा (Govinda) को आखिरकार गोली लगने के बाद डॉक्टर ने घर जाने की अनुमति दे दी है। आज दोपहर एक्टर को अस्पताल के बाहर मीडिया और फैंस ने स्पॉट किया, जिसकी तमाम वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही हैं। अब इस मौके पर एक्टर भांजी आरती सिंह (Arti Singh) ने एक वीडियो शेयर कर अपने मामा के लिए प्यारा का मैसेज लिखा है। आरती ने लिखा कि अच्छे लोगों के साथ दुनिया की दुआएं होती हैं। वहीं इसी के साथ एक और वीडियो शेयर कर लिखा कि हीरो नंबर 1'..।
बात दें गोली लगने के तुरंत बाद ही आरती सिंह अपने पति दीपिक संग मामा गोविंदा से मिलने अस्पताल पहुंची थी। आरती के साथ-साथ फैंस के बीच भी गोविंदा की झलक ने ईमोशनल कर दिया है। इसी के साथ आरती ने इसी साल ही दीपिक चौहान संग सात फेरे लिए लेकिन एक समय पहले खबरें फैली की जल्द यह कपल तलाक भी ले सकते हैं। हालांकि इन खबरों को आरती सिंह ने झूठ ठहरा दिया था।
