टीवी मसाला

GHKKPM completed 3 Years : ऐश्वर्या शर्मा ने साझा की सेट की खट्टी मीठी यादें, आयशा सिंह ने किया 'सई' को याद

GHKKPM completed 3 Years : तीन साल पूरे होने की खुशी में शो की एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा( Aishwarya Sharma) और आयशा सिंह ( Ayesha Singh) ने सेट की खट्टी मीठी यादें ताजा की हैं और इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए इस शो का धन्यवाद किया है।

Image

GHKKPM completed 3 Years

GHKKPM completed 3 Years : टीवी का फेमस 'शो गुम है किसी के प्यार में' फैंस के दिल में अपनी खास जगह बनाए हुए है। शो की कहानी और किरदार को फैंस बड़े चाव से देखते हैं। आज इसी शो को पूरे 3 साल हो गए हैं जिसकी खुशी आज शो के स्टार्स मना रहे हैं। तीन साल पूरे होने की खुशी में शो की एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा( Aishwarya Sharma) और आयशा सिंह ( Ayesha Singh) ने सेट की खट्टी मीठी यादें ताजा की हैं और इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए इस शो का धन्यवाद किया है।

ऐश्वर्या शर्मा ने किया पाखी को याद

गुम है किसी के प्यार में पाखी का किरदार करने वाली ऐश्वर्या शर्मा ने आज इस शो के तीन साल पूरे होने पर कुछ पोस्ट शेयर की है। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक्ट्रेस ने पाखी का किरदार साझा करते हुए लिखा है कि इस रोल ने मुझे हर दिन और मजबूत बनाया। एक दूसरी पोस्ट में जिसमें वह अपने पति और को स्टार नील भट्ट( Neil Bhatt) के साथ से पर मस्ती कर रहीं हैं उस पोस्ट पर ऐश्वर्या ने लिखा है कि जब हम साथ नहीं थे लेकिन साथ थे। बता दें कि ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट को इसी शो के सेट पर एक दूसरे से प्यार हुआ था। बाद में दोनों ने शादी कर ली थी।

ghkkpm

ghkkpm

आयशा सिंह उर्फ सई जोशी ने याद किए तीन साल

शो की लीड एक्ट्रेस आयशा सिंह( Ayesha Singh) ने अपना किरदार सई जोशी को याद करते हुए खूब सारी पोस्ट और वीडियो शेयर की हैं। एक वीडियो में एक्ट्रेस बता रही हैं कि जब वह पहली बार सेट पर आई तो उन्हें लगाता था कि वह ये रोल नहीं कर पाएंगी लेकिन देखते देखते सई ने सबके दिल पर राज कर लिया। आज शो के 3 साल पूरे होने की खुशी में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर खूब सारी फोटो भी साझा की हैं।

बता दें कि गुम है किसी के प्यार में शो फिलहाल स्टार प्लस पर ऑन एयर हो रहा है। पहले शो में आयशा सिंह, नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा लीड किरदार में नजर आ रहे थे । अब लीप के बाद शो में भाविका शर्मा और शक्ति अरोड़ा कहानी को आगे बढ़ा रहे हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article