टीवी मसाला

GHKKPM 12 September Spoiler: सवि मनाएगी ईशान का जन्मदिन, ईशा को एक बार फिर जलील करेगा उसका बेटा

GHKKPM 12 September Spoiler: आज एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सवि परिवार के साथ मिलकर ईशान का जन्मदिन मनाती है लेकिन इस बीच ईशा आ जाती है. उसके आने से शो में खूब हंगामा होगा. पूरा एपिसोड जानने के लिए पढ़े ये रिपोर्ट

Image

GHKKPM 12 September Spoiler

GHKKPM 12 September Spoiler: स्टार प्लस का फेमस शो 'गुम है किसी के प्यार में' इन दिनों फैंस की फेवरेट लिस्ट में बना हुआ है. शो के आने वाले ट्विस्ट फैंस को बेहद पसंद आ रहे हैं. वहीं मेकर्स भी दर्शकों को एंटरटेन करने का एक भी मौका नहीं छोड़ रहे. शो के लेटेस्ट ट्रैक की बात करें तो विनायक और मंदार ईशान की माँ ईशा पर हमला करते हैं, सवि को जब यह पता चलता है वह विनायक को तमाचा मारती है. आज एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सवि परिवार के साथ मिलकर ईशान का जन्मदिन मनाती है लेकिन इस बीच ईशा आ जाती है. उसके आने से शो में खूब हंगामा होगा. पूरा एपिसोड जानने के लिए पढ़े ये रिपोर्ट

सुरेखा ने किया ईशा को बेइज्जत

शो की शुरुआत में दिखाया जाता है कि सुरेखा ईशा को फोन करती है और उसे बुरा-भला कहती है. ईशा ये सब सुनकर रोने लगती है लेकिन वह भी सुरेखा को जवाब देते हुए कहती है कि सुरेखा मुझे कहने से पहले अपने अंदर झांककर देखो तुम्हारा अतीत भी कुछ ऐसा ही है. तुम्हारा बेटा भी छोड़कर चला गया और अब तुमने मेरे ईशान को छीन लिया. ये सुनकर सुरेखा को आग लग जाती है और वह फोन काट देती है.

ईशान का जन्मदिन

आज शो में ईशान का जन्मदिन मनाया जाएगा. सवि भी इस फंक्शन में शामिल होगी. रात को 12 बजे भोंसले परिवार में ख़ुशी का माहौल होगा और ईशान केक काटेगा. लेकिन इन सब के बीच ईशा अपने बेटे से मिलने के लिए खुद को रोक नहीं पाएगी और वह ईशान से मिलने घर चली जाएगी. जहाँ जमकर हंगामा होगा. आगे आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि ईशान अपनी ही माँ को उसके जन्मदिन पर आने के लिए कोसेगा और उसे सबके सामने जलील करेगा.
archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article