Rajan Shahi This Actress Ready To Make Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: टीवी के चर्चित शो 'गुम है किसी के प्यार में' ने बीते कई सालों से दर्शकों का मनोरंजन किया है। 2020 में शुरू हुआ 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) टीआरपी लिस्ट में भी टॉप पर बना रहता है। लेकिन इन दिनों शो का करंट ट्रैक दर्शकों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा है। वहीं मेकर्स ने भी इसमें सवि और ईशान की प्रेम कहानी खत्म कर नए सिरे से कहानी शुरू करने का फैसला किया है। 'गुम है किसी के प्यार में' की टीआरपी सुधारने के लिए मेकर्स जनरेशन लीप लेकर आ रहे हैं, जिसके बाद जहां पुराने सितारों को शो से बाहर किया जाएगा तो वहीं नए सितारों की एंट्री होगी। ऐसे में 'गुम है किसी के प्यार में' से एक नया नाम भी जुड़ गया है।
यह भी पढ़ें: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Promo: रीवा को ठुकराकर सवि को दुल्हन बनाएगा ईशान, प्रोमो वीडियो हुआ रिलीज
'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) के लीड एक्टर के लिए 'उडारियां' फेम हितेश भारद्वाज का नाम सामने आया था। बताया जा रहा है कि उनके ऑडिशन से मेकर्स भी खुश थे। वहीं अब लीड एक्ट्रेस के लिए एक और हसीना का नाम सामने आया है। 'गुम है किसी के प्यार में' को लेकर कहा जा रहा है कि 'ये रिश्ते हैं प्यार के' एक्ट्रेस कावेरी प्रियम (Kaveri Priyam) शो में एंट्री कर सकती हैं। वह सीरियल में थर्ड व्हील की भूमिका अदा करेंगी। हालांकि इस मामले पर अभी तक खुद कावेरी प्रियम या मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है।
'गुम है किसी के प्यार में' के लिए इन दो हसीनाओं को भी किया गया था अप्रोच
बता दें कि 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) के लिए कावेरी प्रियम (Kaveri Priyam) से पहले भी दो हसीनाओं के नाम सामने आए थे। इसमें ऋचा राठौड़ और एक्ट्रेस आस्था शर्मा शामिल हैं।
