टीवी मसाला

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवि की सौतन बनकर एंट्री मारेगी ये हसीना, राजन शाही के शो से जीत चुकी है दिल

Rajan Shahi This Actress Ready To Make Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: टीवी के चर्चित शो 'गुम है किसी के प्यार में' की टीआरपी सुधारने के लिए मेकर्स इसमें जल्द ही लीप लाने वाले हैं, जिसके बाद इसकी कहानी तो बदलेगी ही, साथ ही कास्ट भी बदलेगी। शो से अब एक्ट्रेस कावेरी प्रियम का नाम जुड़ा है।

Image

'गुम है किसी के प्यार में' में होगी कावेरी प्रियम की एंट्री

Rajan Shahi This Actress Ready To Make Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: टीवी के चर्चित शो 'गुम है किसी के प्यार में' ने बीते कई सालों से दर्शकों का मनोरंजन किया है। 2020 में शुरू हुआ 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) टीआरपी लिस्ट में भी टॉप पर बना रहता है। लेकिन इन दिनों शो का करंट ट्रैक दर्शकों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा है। वहीं मेकर्स ने भी इसमें सवि और ईशान की प्रेम कहानी खत्म कर नए सिरे से कहानी शुरू करने का फैसला किया है। 'गुम है किसी के प्यार में' की टीआरपी सुधारने के लिए मेकर्स जनरेशन लीप लेकर आ रहे हैं, जिसके बाद जहां पुराने सितारों को शो से बाहर किया जाएगा तो वहीं नए सितारों की एंट्री होगी। ऐसे में 'गुम है किसी के प्यार में' से एक नया नाम भी जुड़ गया है।

'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) के लीड एक्टर के लिए 'उडारियां' फेम हितेश भारद्वाज का नाम सामने आया था। बताया जा रहा है कि उनके ऑडिशन से मेकर्स भी खुश थे। वहीं अब लीड एक्ट्रेस के लिए एक और हसीना का नाम सामने आया है। 'गुम है किसी के प्यार में' को लेकर कहा जा रहा है कि 'ये रिश्ते हैं प्यार के' एक्ट्रेस कावेरी प्रियम (Kaveri Priyam) शो में एंट्री कर सकती हैं। वह सीरियल में थर्ड व्हील की भूमिका अदा करेंगी। हालांकि इस मामले पर अभी तक खुद कावेरी प्रियम या मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है।

'गुम है किसी के प्यार में' के लिए इन दो हसीनाओं को भी किया गया था अप्रोच

बता दें कि 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) के लिए कावेरी प्रियम (Kaveri Priyam) से पहले भी दो हसीनाओं के नाम सामने आए थे। इसमें ऋचा राठौड़ और एक्ट्रेस आस्था शर्मा शामिल हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article