Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin का नया प्रोमो देख फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन, कुछ ने की तारीफ तो कुछ ने लगाई लताड़

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Promo Fans Reaction: स्टार प्लस का मशहूर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' का तीसरे जनरेशन लीप का प्रोमो जारी कर दिया है। जहां एक तरफ कई फैंस को प्रोमो काफी पसंद आया तो वहीं दूसरी तरफ कई दर्शक मेकर्स को खरी खोटी सुन रहे हैं।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Promo Fans Reaction: स्टार प्लस के नंबर 1 सीरियल में से एक 'गुम है किसी के प्यार में' इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। आखिरकार कई खबरों और रुमर्स के बाद शो में थर्ड जनरेशन लीप आ गया है। अब फैंस को सवी और रजत की कहानी को भुलाना होगा। हाल ही में मेकर्स ने जल्द ही शुरू होने वाली नई कहानी का प्रोमो रिलीज कर दिया है। इसी के साथ भाविका शर्मा और हितेश भारद्वाज के बाद कौन-कौन लीड एक्टर्स को होंगे इससे भी पर्दा उठा दिया है। ऐसे में प्रोमो देखने के बाद दर्शकों का कैसा रिएक्शन है जानने के लिए पढ़िए टाइम्स नाउ नवभारत की ये खास रिपोर्ट।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Promo Fans Reaction

सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) का नया प्रोमो रिलीज कर दिया है जिसमें अब दर्शकों को एक लव ट्राएंगल देखने को मिलेगा। प्रोमो में तेजस्विनी नाम की लड़की होगी जिसका प्यार अपने देवर और पति के बीच फंस जाएगा। तेजस्विनी जिससे प्यार करती है वो उसके पति का देवर होगा। सीरियल की इस नई कहानी को फिर एक बार बॉलीवुड हसीना रेखा ने प्रोमोट किया। सोशल मीडिया पर 'गुम है किसी के प्यार में' का ये प्रोमो आग की तरह वायरल हो रहा है। शो में सनम जौहर, परम सिंह और वैभवी हंकारे लीड रोल में नजर आएंगे।

End of Feed