टीवी मसाला

Bigg Boss 18: दुश्मनी को सोशल मीडिया तक घसीट लाए विवियन और करण, 12 साल की दोस्ती भुलाकर किया एक-दूजे को अनफॉलो

Bigg Boss 18 Karan Veer Mehra Vivian Dsena Unfollow Each Other On Instagram: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' में शुरू हुई करण वीर मेहरा और विवियन डीसेना की दुश्मनी अब असल जिंदगी में भी आ चुकी है। दोनों ने एक-दूजे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है।

Image

'बिग बॉस 18' के करण वीर मेहरा और विवियन डीसेना ने किया एक-दूजे को अनफॉलो

Bigg Boss 18 Karan Veer Mehra Vivian Dsena Unfollow Each Other On Instagram: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने छोटे पर्दे पर तूफान मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। 'बिग बॉस 18' में दोस्ती और दुश्मनी दोनों ही देखने को मिली थी। शो का फिनाले बीती 19 जनवरी को हुआ था, जिसमें विवियन डीसेना, चुम दरांग, ईशा सिंह, रजत दलाल और अविनाश मिश्रा को मात देकर करण वीर मेहरा ने जीत दर्ज की थी। 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में करण वीर मेहरा की यूं तो कई कंटेस्टेंट्स से लड़ाई हुई। लेकिन विवियन डीसेना (Vivian Dsena) संग उनकी लड़ाई ने ऐसा रूप ले लिया है कि अब शो से बाहर भी दोनों एक-दूजे को देखना पसंद नहीं कर रहे हैं। इतना ही नहीं, विवियन डीसेना और करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) सोशल मीडिया तक अपनी इस लड़ाई को खींच लाए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) और विवियन डीसेना (Vivian Dsena) ने एक-दूजे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। इस सिलसिले में करण वीर मेहरा की खास दोस्त चुम दरांग से भी सवाल किया गया। लेकिन 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) फेम चुम दरांग ने बताया कि वो करण वीर मेहरा और विवियन डीसेना के इस कदम से बिल्कुल अंजान हैं। बता दें कि 'बिग बॉस 18' के बाद विवियन डिसेना की पत्नी ने उनके लिए सरप्राइज सक्सेस पार्टी रखी थी, जिसमें करण वीर मेहरा, चुम दरांग, शिल्पा शिरोडकर, दिग्विजय सिंह राठी और श्रुतिका अर्जुन को न्योता नहीं दिया गया था।

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) फेम विवियन डीसेना (Vivian Dsena) की पत्नी नौरान अली ने इस सिलसिले में बताया कि उन्होंने जानबूझकर ऐसा किया था। उनका कहना था कि गेम में करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) ने विवियन डीसेना को धोखा दिया था। बता दें कि जब करण वीर मेहरा से इस पार्टी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने साफ कहा कि अगर वह किसी पार्टी का आयोजन करते हैं तो वो सबको बुलाएंगे।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article