टीवी मसाला

GHKKPM की गिरती TRP से नहीं पड़ता वैभवी हंकारे को फर्क? कहा 'रेटिंग मेरी मेहनत को नहीं बताती...'

Vaibhavi Hankare on GHKKPM TRP: स्टार प्लस का सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) इन दिनों टीआरपी की मार झेल रहा है। ऐसे में इस डूबती नैया को लेकर शो की लीड एक्ट्रेस वैभवी हंकारे ने चुप्पी तोड़ी। आखिर इस गिरती टीआरपी को लेकर एक्ट्रेस का क्या कहना है जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Image

Vaibhavi Hankare on GHKKPM TRP

Vaibhavi Hankare on GHKKPM TRP: टीवी दुनिया का चर्चित सीरियल में से एक 'गुम है किसी के प्यार में' इन दिनों अपनी लगातार गिरती टीआरपी के कारण सुर्खियों में बना हुआ है। टॉप 5 में रहने वाला सीरियल आज लिस्ट से बाहर होने की कगार पर है। मेकर्स द्वारा तमाम कोशिशों के बाद भी सीरियल को दर्शक पसंद नहीं कर रहे हैं। इसी के चलते अब तक कहानी में 2 बार लगातार लीप लाए गए लेकिन कोई बात नहीं बन पाई। अब इस मामले पर खुद वैभवी हंकारे ने एक इंटरव्यू के दौरान बातचीत की। सीरियल की लीड एक्ट्रेस का इस मुद्दे पर क्या कहना है पढ़िए इस रिपोर्ट में।

सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) तेजस्विनी का किरदार निभा रही वैभवी हंकारे (Vaibhavi Hankare) ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि 'बेशक, हम कलाकार चाहते हैं कि हमारे काम और एक्टिंग की तारीफ की जाए। लेकिन मैं टीआरपी की कुछ रेटिंग को अपने काम और मेहनत की परिभाषा नहीं कहती। जैसे-जैसे कहानी में ट्विस्ट और टर्न्स आ रहे हैं हमें लगता है कि टीआरपी भी उसी तरह आगे बढ़ेगी। हर शो की अपनी जर्नी होती है। ऐसे में मैं बिना रेटिंग की चिंता के लिए अपना बेस्ट देने की पूरी कोशिश करती हूँ।'

इसी के साथ शो की लीड एक्ट्रेस से पूछा गया कि गिरती टीआरपी के कारण सेट पर कैसा माहोल होता है? सवाल का जवाब देते हुए वैभवी कहती हैं कि 'सेट पर एनर्जी रहती है हमे एक दूसरे को मोटिवेट करते हैं। सिर्फ यही नहीं हमारी पहला काम है अच्छी एक्टिंग और मेहनत करना। जब तक हम काम को लेकर सिरियस रहेंगे सफलता हमारे पीछे चलती रहेगी।' बता दें लीप के बाद सीरियल में वैभवी हंकारे के साथ-साथ परम सिंह और सनम जौहर नजर आ रहे हैं। कहानी में एक बार फिर लव ट्राइयंगल दिखाया गया लेकिन वो भी दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आया।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article