टीवी मसाला

GHKPM Major Twist: भवानी के बाद अब यह शख्स सवि की जिंदगी में लगाएगा आग, खड़ी करेगा नई मुसीबत

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Upcoming Major Twist: टीवी के मशहूर शो 'गुम है किसी के प्यार में' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। जल्द ही 'गुम है किसी के प्यार में' में बड़ा धमाका होने वाला है। दरअसल, भवानी के बाद अब एक और शख्स सवि की जिंदगी में विलेन बनने वाला है।

Image

ghum hai kisikey pyaar meiin

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Upcoming Major Twist: टीवी के मशहूर शो 'गुम है किसी के प्यार में' ने टीआरपी लिस्ट में अपनी जगह बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। हालांकि लीप के बाद से ही भाविका शर्मा स्टारर 'गुम है किसी के प्यार में' की रेटिंग गिरती ही चली जा रही है। हालांकि मेकर्स शो की रेटिंग को उठाने के लिए पूरी जद्दोजहद कर रहे हैं। अब उन्होेंने 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में नए ट्विस्ट का तड़का लगाने का भी फैसला किया है। वह सवि और ईशान की जिंदगी में नया तूफान लाने वाले हैं।

सवि की जिंदगी में विलेन बनेगा यह शख्स

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में सवि की जिंदगी में एक और विलेन की एंट्री होने वाली है। जहां पहले भवानी, विनायक और समिरुद्ध का परिवार सवि का जीना मुश्किल करने पर तुले थे तो अब वहीं आयुष भी इस लिस्ट में शामिल हो गया है। शो को लेकर अनुमान लगाया जा रहा है कि वह सवि की जिंदगी में आग लगाने की हर संभव कोशिश करेगा। बता दें कि आयुष ने पहले भी सवि के साथ बदतमीजी की थी और उसे जबरन किस करने की कोशिश की थी, जिससे गुस्से में आकर सवि ने उसे जोरदार तमाचा मारा था।

'गुम है किसी के प्यार में' को लेकर खबर है कि सवि, दुर्वा, अव्नि और आयुष से रैगिंग का बदला लेगी और उन्हें सजा भी दिलाएगी। इस बात से नाराज होकर आयुष एक बार फिर सवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा। हालांकि 'गुम है किसी के प्यार में' में यह देखना दिलचस्प होगा कि इस बार भी ईशान सवि को बचा पाएगा या नहीं।

TNN Entertainment Desk
TNN एंटरटेनमेंट डेस्क author

मनोरंजन जगत में हर दिन होने वाली हलचल के लिए टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट के साथ जुड़िए। यहां आपको बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ फिल्म इंडस्ट्री, ओटीटी और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी हर बड़ी खबर पढ़ने को मिलेगी। अगर आप मनोरंजन जगत की खबरों से खुद को अपडेट रखना चाहते हैं तो टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट आपके लिए वन स्टॉप डेस्टिनेशन साबित हो सकती है, जहां आपको सभी बड़ी खबरें एक जगह-एक साथ पढ़ने को मिलेंगी। टाइम्स नाउ एंटरटेनमेंट पर लेटेस्ट खबरों के साथ-साथ सेलेब ट्रिविया, फ्लैशबैक स्टोरीज, इंडस्ट्री इनसाइड रिपोर्ट्स और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स भी पढ़ने को मिलेंगी।

और पढ़ें
End of Article