Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Upcoming Maha Twists: सीरियल गुम है किसी के प्यार में आए दिन नया ट्विस्ट आता है, जिस कारण ये सीरियल टीआरपी लिस्ट में हमेशा टॉप पर बना रहता है। हाल ही में इस सीरियल में मजेदार कहानी देखने को मिल रही है, जिसे फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अर्श रजत को नई नई कहानियों से परेशान करेगा और बताएगा कि सई रजत की नहीं बल्कि उसकी बेटी है।
इस बात को सुनकर रजत काफी ज्यादा परेशान हो जाएगा और जन्माष्टमी का त्योहार मनाने के बाद वहां से सवि को छोड़कर चले जाएगा। परेशानी के कारण रजत ना चाहते हुए भी शराब का सेवन कर लेगा। सवि को छोड़कर जाने का फायदा आशका और अर्श उठाएंगे और रजत के पीठ-पीछे सवि को काफी भड़काएंगे। आशका और अर्श सवि को लिफ्ट देंगे, लेकिन पहले सवि साथ जाने के लिए तैयार नहीं होगी, लेकिन टैक्सी नहीं मिलने के बाद सवि साथ चले जाएगी।
बेटी के कमरे में नहीं आने देगी सवि
नशे की हालात में रजत सई को फटकार भी लगा देगा और सवि रजत की ऐसी हरकत देखकर आग बबूला हो जाएगी। सवि आधी रात में ही रजत के साथ झगड़ा करेगी और अपनी बेटी से इस हालात में मिलने भी नहीं देगी। रजत को अपनी गलती का एहसास होगा। रजत अपने बेटी से मिलने उसके कमरे जाएगा, लेकिन सवि उसे कमरे से बाहर निकाल देगी। आने वाले एपिसोड में देखने मिलेगा कि रजत अपनी परेशानी सवि को बताता है कि नहीं। सई अपने पिता रजत से पूछेगी कि वो किसके ऊपर गई है, जिसके बाद रजत को अर्श की सारी बातें फिर से याद आने लगेगी और सई बोलेगी कि आप और मम्मी इतना अच्छा गाना नहीं गाते, लेकिन मैं गानती हूं मैं किसके ऊपर गई हूं, जिसके बाद रजत सई से पूछेगा कि वो ऐसी प्रश्न क्यों पूछ रही है, जिसपर सवि बताएंगी कि उसे अर्श ने ये बातें पूछने के लिए कही है।
