Shakti Arora Break Silence On Taking Break From Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: टीवी के चर्चित शो 'गुम है किसी के प्यार में' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा जमाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो साल 2020 से लोगों का मनोरंजन कर रहा है। इसकी टीआरपी दोगुनी करने के लिए मेकर्स हाल ही में शो में लीप लेकर आए हैं, जिसके बाद सवि की कहानी नए सिरे से शुरू हुई है। लीप के कारण ही 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में ईशान का रोल अदा कर रहे शक्ति अरोड़ा (Shakti Arora) को अचानक शो छोड़ना पड़ा। वहीं उन्हें लेकर ये भी खबर आ रही थी कि वह करियर में ब्रेक ले सकते हैं। लेकिन इन सभी अफवाहों पर अब खुद शक्ति अरोड़ा ने चुप्पी तोड़ी है।
टेली एक्सप्रेस संग बातचीत के दौरान शक्ति अरोड़ा (Shakti Arora) से सवाल किया गया था कि क्या वह 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) के बाद ब्रेक लेंगे या फिर उनके पास दूसरे प्रोजेक्ट्स हैं। इसपर एक्टर ने कहा, "मैं अच्छे अवसर का इंतजार करूंगा। अगर मुझे कोई अच्छा मौका मिलता है तो मैं उसे जरूर अपनाना चाहूंगा।" शक्ति अरोड़ा से सवाल किया गया कि क्या उन्हें एक्शन अवतार में देखने का मौका मिलेगा। इसपर उ्होंने कहा कि अगर भगवान ने चाहा तो वह इन चीजों का भी खुली बाहों से स्वागत करेंगे।
'बिग बॉस' का हिस्सा नहीं बनना चाहते शक्ति अरोड़ा
शक्ति अरोड़ा (Shakti Arora) ने इंटरव्यू में बिग बॉस और 'खतरों के खिलाड़ी' जैसे रियलिटी शोज के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि ये सारे शो करने का उनका कोई इरादा नहीं है। बता दें कि 'गुम है किसी के प्यार में' से ईशान का किरदार खत्म होने से फैंस बिल्कुल खुश नहीं थे। उन्होंने मेकर्स की क्लास लगाने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी।
