GHKKPM 3 Review: नील बन पहले एपिसोड से ही दिलों-दिमाग पर छाए परम सिंह, वैभवी संग केमिस्ट्री ने मचाई गदर

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Season 3 First Episode Review: टीवी के धमाकेदार शो 'गुम है किसी के प्यार में' के सीजन 3 का पहला एपिसोड बीते दिन सामने आया। खास बात तो यह है कि शो में परम सिंह ने नील के रूप में लोगों का दिल जीत लिया। इतना ही नहीं, वैभवी संग उनकी केमिस्ट्री भी जबरदस्त रही।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Season 3 First Episode Review: टीवी के धमाकेदार शो 'गुम है किसी के प्यार में' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'गुम है किसी के प्यार में' के सीजन 3 का पहला एपिसोड बीते दिन रिलीज हुआ, जिसमें परम सिंह, सनम जौहर और वैभवी हंकारे मुख्य भूमिका में नजर आए। जहां परम सिंह नील के किरदार में दिखाई दिये तो वहीं सनम जौहर ऋतुराज और वैभवी हंकारे तेजस्विनी के रोल में नजर आईं। 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में अचानक लीप आने की वजह से दर्शकों में नाराजगी थी। लेकिन बीते दिन आए एपिसोड को लेकर लोगों का रिएक्शन देख ये कहा जा सकता है कि सीजन 3 में भी अब उनकी दिलचस्पी आने लगी है।

'गुम है किसी के प्यार में' सीजन 3 के पहले एपिसोड पर फैंस ने दिया ये रिएक्शन

End of Feed