टीवी मसाला

सई और सत्या लड़ा रहे सेट पर नैन, GHKKPM की शूटिंग बीच में छोड़ ऐसे बिता रहे साथ वक्त

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Mar 26, 2023, 01:25 PM IST

ayesha singh and Harshad Chopra Dance Ghum hai kisikey pyaar meiin: आयशा सिंह ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें सई, विराट-पाखी को भूलकर सत्या के साथ जमकर मस्ती करती दिख रही हैं। वीडियो में सई जोशी और सत्या 'मस्ती' के हिट गाने पर डांस कर रहे हैं।

Image

GHKKPM Sai and Satya Video

GHKKPM sai and Satya Dance Video: टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में सई जोशी का किरदार निभाने वालीं आयशा सिंह (Ayesha Singh) को सोशल मीडिया पर फैंस का भरपूर प्यार मिलता है। ऑनस्क्रीन से लेकर ऑफस्क्रीन तक आयशा हर एक पल की खबर अपने फैन्स के साथ शेयर करती हैं। उनकी इंस्टाग्राम पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। फिलहाल सीरियल की कहानी में सई जोशी की जिंदगी में डॉक्टर सत्या की एंट्री हो चुकी है। अब सत्या और सई के बीच का रोमांस देखने के लिए दर्शक भी बेताब हैं।

अब इसी बीच आयशा सिंह ने फैन्स की ये ख्वाहिश पूरी तर दी है। आयशा ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें सई, विराट-पाखी को भूलकर सत्या के साथ जमकर मस्ती करती दिख रही हैं। वीडियो में सई जोशी यानी आयशा सिंह को फिल्म 'मस्ती' के हिट गाने 'चैन कुली की मैन कुली..' पर डॉक्टर सत्या के साथ डांस कर रही हैं।

वीडियो में देखकर लग रहा है कि सई और सत्या फुर मस्ती के मूड में हैं। दोनों गुम है किसी के प्यार में की शूटिंग छोड़कर कभी नाचते तो कभी बाइक की सवारी करते दिख रहे हैं। आयशा सिंह के इस वीडियो को देखकर फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए आयशा सिंह ने लिखा, 'हम दोनों ही डांस में बुरे हैं'।

'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) सीरियल की बात करें तो कहानी में खूब उथल-पुथल मची हुई है। लेटेस्ट ट्रैक को देखकर लगता है कि विराट अब पाखी से तंग आ चुका है। वो एक बार फिर सई के पास वापस आने वाला है। क्योंकि विराट जल्द ही पाखी से तलाक लेने का सोच रहा है। अब देखना होगा सीरियल में आने वाला ट्विस्ट दर्शकों को पसंद आता है या नहीं।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article