GHKKPM Spoiler Alert: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में हुई सई के बाबा की एंट्री, इमोशनल कर देगा पिता-बेटी का सीन

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Jan 10, 2023, 11:59 PM IST

ghum hai kisikey pyaar meiin latest update: हम जानते हैं कि सई को चव्हाण परिवार से कोई समर्थन नहीं मिल रहा है। अब गुम है किसी के प्यार में सई के बाबा की एंट्री होने वाली है। जी हां, अक्सर अपने पिता को याद करती रहने वाली सई के पिता को एपिसोड में दिखाया जाएगा

GHKKPM Serial latest update: गुम है किसी के प्यार में काफी फैमिली ड्रामा चल रहा है। टीवी सीरियल में विराट एक बार फिर से पाखी और सई के बीच फंस गया है। अब आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि सई जोशी (आयशा सिंह) एक कॉर्पोरेट अस्पताल में काम करने वाली है। कहानी अब इस बात पर केंद्रित है कि वह कैसे विनायक (विनु) के बारे में पता लगाने की कोशिश करेगी। विराट (नील भट्ट) ने उसे बताया है कि वह मर चुका है। लेकन सई हार नहीं मानने वाली है। सई की यही जिद सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी को पलटकर रख देगी।

Sai GHKKPM Spoiler

सई जोशी के लिए आगे की राह बेहद कठिन होने वाली है। हम जानते हैं कि उन्हें चव्हाण परिवार से कोई समर्थन नहीं मिल रहा है। अब गुम है किसी के प्यार में सई के बाबा की एंट्री होने वाली है। जी हां, अक्सर अपने पिता को याद करती रहने वाली सई के पिता को एपिसोड में दिखाया जाएगा। हालांकि ये सीन काल्पनिक होगा। यहां सई अपने दिवंगत पिता के साथ बातचीत करती हुई दिखाई देगी। जैसा कि हम जानते हैं सई के पिता कमल जोशी, शो में विराट चव्हाण के मेंटर थे। सई और उसके पिता के इमोशनल सीन ने फैन्स का दिल जीत लिया है। उन्हें लगता है कि ये शो की सबसे अच्छी बाप-बेटी की जोड़ी है।

End of Feed