GHKKPM में एंट्री लेने के लिए रेखा ने खाली की मेकर्स की जेबें, एक एपिसोड की फीस जान लगेगा झटका!

Rekha Fees For GHKKPM: स्टार प्लस का धमाकेदार शो 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) को लेकर ऐसी खबरें आ रही हैं कि बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा जल्द ही एंट्री ले सकती हैं। इस बीच उड़ती-उड़ती खबर आ रही है कि एक एपिसोड के लिए रेखा ने मेकर्स से अच्छे खासे पैसे वसूले हैं।

Rekha Fees For GHKKPM: टीवी दुनिया का पसंदीदा शोज में से एक 'गुम है किसी के प्यार में' इन दिनों लोगों के बीच सुर्खियों में बना हुआ है। मेकर्स हाल ही में एक नए लव ट्राएंगल के साथ स्क्रीन्स पर लौटे हैं। सिर्फ कहानी ही नहीं बल्कि नए कलाकारों को भी दर्शकों से रूबरू कराया गया। इस समय शो के लीड एक्टर्स में वैभवी हंकारे, परम सिंह और सनम जौहर नजर आ रहे हैं। कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि रेखा शो में नजर आ सकती हैं। अब हाल ही में रिपोर्ट्स का कहना है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस ने शो में एंट्री लेने के लिए बड़ी रकम मेकर्स से वसूली है।

Rekha Fees For GHKKPM

सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में'(Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) फिर एक बार लीप ने दस्तक दी है। नए कलाकारों के साथ शो की शुरुआत करते ही मेकर्स ने इस बॉलीवुड हसीना को कहानी में एंट्री लेने के अप्रोच किया था। यह और कोई नहीं बल्कि बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा (Rekha) है जो पहले शुरू से शो का हिस्सा रही हैं। अब शो के एक खास सूत्र ने खुलासा किया है कि रेखा ने शो से जुडने के लिए भारी भरकम फीस मांगी है। मीडिया को बताते हुए कहा कि 'गुम है किसी के प्यार में' में अपने कैमियो के लिए रेखा ने लगभग 8 करोड़ से 10 करोड़ रुपये चार्ज किए होंगे।

End of Feed