टीवी मसाला

GHKKPM Promo: पति और देवर के बीच फंसी तेजस्विनी, प्यार और जिम्मेदारी में आखिर किसका देगी साथ?

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Promo Video: टीवी के धमाकेदार शो 'गुम है किसी के प्यार में' में नया अध्याय शुरू होने वाला है। शो में जनरेशन लीप आने वाला है, जिसके बाद इसकी कहानी नए सिरे से शुरू होगी। खास बात तो यह है कि 'गुम है किसी के प्यार में' के नए प्रोमो का वीडियो भी सामने आ चुका है।

Image

'गुम है किसी के प्यार में' का नया प्रोमो वीडियो हुआ रिलीज

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Promo Video: टीवी के धमाकेदार शो 'गुम है किसी के प्यार में' ने छोटे पर्दे पर तूफान मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'गुम है किसी के प्यार में' की टीआरपी को सुधारने के लिए मेकर्स इसमें जनरेशन लीप ला रहे हैं, जिसके बाद इसकी पूरी कहानी नए सिरे से शुरू होगी। 'गुम है किसी के प्यार में' में जनरेशन लीप के बाद वैभवी हंकारे, सनम जौहर और परम सिंह मुख्य भूमिका अदा करते नजर आएंगे। लेकिन पिछले दो सीजन की तरह इस सीजन में भी लव ट्रायएंगल देखने को मिलेगा। खास बात तो यह है कि 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) से जुड़ा नया प्रोमो वीडियो भी सामने आ चुका है, जिसमें परम सिंह, वैभवी हंकारे और सनम जौहर नजर आए।

'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) के नए प्रोमो वीडियो की शुरुआत रेखा से हुई, जो गालिब की बातों को याद करते हुए कहती दिखाई दीं, "गालिब ने भी क्या खूब कहा है, हजारों ख्वाहिशें ऐसी कि हर ख्वाहिश पर दम निकले। सच, ख्वाहिशें जिंदगी भर तड़पाती हैं। उन दोनों की मोहब्बत एक खूबसूरत ख्वाब से कम न थी। एक दिन ख्वाब टूटा और अधूरी चाहत दिल में ही रह गई। फिर वक्त बीता और इसने मजबूरन हकीकत को अपना लिया। फिर अचानक वो दबी हुई चाहत उसके सामने आ खड़ी हुई। आज उसके रूबरू दोनों हैं। अब उसकी जिंदगी बन गई है एक आजमाइश।"

'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) के प्रोमो वीडियो में दिखाया गया कि तेजस्विनी का प्यार अपने पति और देवर के बीच फंस जाता है। देवर, जिससे पहले वो कभी प्यार किया करती थी और वो उसे छोड़कर चला जाता है। वहीं शादी के बाद तेजस्विनी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने की कोशिश करती है, लेकिन तभी उसका अतीत दोबारा उसके सामने आ जाता है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि तेजस्विनी अपने प्यार और जिम्मेदारी में से किसका साथ देगी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article