Ghum Hai KisiKey Pyaar Meiin की नई कहानी इस दिन देगी दस्तक, भाविक शर्मा संग ये TV एक्टर फरमाएगा रोमांस

Ghum Hai KisiKey Pyaar Meiin Leap Telecast: स्टार प्लस का सीरियल गुम है किसी के प्यार में इन दिनों कहानी में आने वाले लीप को लेकर सुर्खियों में बना हुआ है। सिर्फ यही नहीं अब खबर आई की इस शो का नया प्रोमो कब रिलीज होने जा रहा है।

Ghum Hai KisiKey Pyaar Meiin Leap Telecast: स्टार प्लस का मशहूर सीरियल में से एक गुम है किसी के प्यार में जल्द ही लीप आने वाला है। सिर्फ यही नहीं नए किरदारों की एंट्री के साथ-साथ पुराने किरदार विदा लेने जा रहे हैं शो से। ऐसे में इस खबर से कई फैंस उदास हैं तो कई काफी खुश नजर आ रहे हैं, क्यूंकी उन्हे अब नई कहानी देखने को मिलेगी। इसी बीच सेट से खबर आई है की इस शो को अपने नए प्रोमो रिलीज करने की डेट मिल गई है। नई कहानी में कौनसी जोड़ी नजर आएगी जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Ghum Hai KisiKey Pyaar Meiin Leap Promo Will Released on 18 june

रिपोर्ट्स की माने तो गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai KisiKey Pyaar Meiin) के मेकर्स ने 18 जून नए प्रोमो रिलीज करने की डेट चुनी है। साथ ही कहा जा रहा है की इस प्रोमो में भाविक शर्मा संग हितेश भारद्वाज (Hitesh Bharadwaj) दिखेंगे। दोनों ने नए प्रोमो के लिए शूटिंग पूरी कर ली है और आगे की कहानी इस महीने के अंत तक टेलिकास्ट कर दी जाएगी। फिल्मीबीट की रिपोर्ट्स के मुताबिक हितेश ने ऑडिशन काफी अच्छे से दिया और वह रोल के लिए परफेक्ट लग रहे हैं। साथ ही एक्टर और बाकी सब कलाकारों का किरदार इस बार काफी काफी अलग होने वाला है।

End of Feed