Neil Bhatt New Show: टीवी इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर नील भट्ट अक्सर अपनी पर्सनल के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा का विषय बने रहते हैं। ऐसे में सीरियल गुम है किसी के प्यार में के दौरान एक्टर की फैन फालोइंग ने आसमान छू लिया था। अपनी एक्टिंग से एक्टर ने सभी को अपना मुरीद बनाया जिसके चलते सभी दर्शक उन्हे फिर एक बार नई भूमिका निभाते हुए देखना चाहते थे। अब हाल ही में एक्टर के नए शो का प्रोमो रिलीज हुआ है जिसका टाइटल और रिलीज डेट जारी कर दी है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए नील के नए टीवी शो का प्रोमो।
टीवी एक्टर नील भट्ट (Neil Bhatt) कलर्स टीवी के नए सीरियल मेघा बरसेंगे (Megha Barsenge) में नजर आने वाले हैं। यह शो 6 अगस्त से शाम 7 बजे लोगों के बीच टेलिकास्ट होगा। इस नई कहानी में नील भट्ट टीवी एक्ट्रेस नेहा राणा संग ऑनस्क्रीन इश्क फरमाएंगे जो एक फ्रेश जोड़ी है। इससे पहले नेहा अंकित गुप्ता के साथ जुनूनीयत में नजर आ चुकी हैं। शो की कहानी में मेघा नाम की नई नवेली दुल्हन को उसका पति बीच में छोड़ देश से बाहर चला जाता है। ऐसे में वह अपने पति की तलाश में जॉर्जिया जाती है वहीं वह नील से टकरा जाती है।
शो के प्रोमो का कैप्शन देते हुए मेकर्स ने लिखा कि जिसे शादी के नाम पर मिला है बस धोखा ही धोखा, वो मेघा आ रही है सवालों के जवाब की तलाश में। इस प्रोमो को देखने के बाद नील की पत्नी ऐश्वर्या शर्मा ने भी पोस्ट पर कमेन्ट कर पति को शुभकामनाएं दी हैं। बात दें नील इससे पहले अपनी पत्नी के साथ आखरी बार बिग बॉस सीजन 17 में नजर आए थे।
