टीवी मसाला

Ghum Hai KisiKey Pyaar Meiin में लीप के बाद होगी इस एक्टर की एंट्री, कहानी में निभाएगा अहम किरदार

Varun Jain Entry in GHKKPM: भाविका शर्मा स्टारर सीरियल गुम है किसी के प्यार में को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स की मानें अप्कमींग लीप के बाद गुम है किसी के प्यार में एक और नए किरदार की एंट्री होगी जो सीरियल दिया और बाती हम में अपनी एक्टिंग से कमाल दिखा चुके हैं।

Image

Varun Jain Entry in GHKKPM

Varun Jain Entry in GHKKPM: स्टार प्लस का मोस्ट पॉपुलर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' में इन दिनों काफी ज्यादा ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहा है। कहानी में सवि इंस्पेक्टर भंवर पाटिल के पुराने काले राज का कच्चा चिट्ठा सभी के सामने खोलने वाली है। सभी को यह मालूम है की जल्द ही सीरियल में लीप आने वाला है, जिसके चलते नई स्टारकास्ट देखने को मिलेगी। मेकर्स ने सीरियल के लिए नई स्टारकास्ट ढूंढ ली है और जल्द ही यह कहानी छोटे परदे पर टेलिकास्ट की जाएगी। इसी बीच खबर आई है की सीरियल दिया और बाती हम का एक कलाकार गुम है किसी के प्यार में एंट्री लेने वाला है।

रिपोर्ट्स की मानें तो गुम है है किसी के प्यार में (Ghum Hai KisiKey Pyaar Meiin) सीरियल दिया और बाती हम में मोहित का किरदार निभा चुके वरुण जैन (Varun Jain) नजर आ सकते हैं। वरुण इससे पहले काली-एक अग्निपरीक्षा, तेरा मेरा साथ रहे पहरेदार पिया की जैसे कई सीरियल में काम कर चुके। मेकर्स के मुताबिक एक्टर कहानी में एक अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगे, हालांकि वो क्या होने वाला है इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। देखना अब दिलचस्प होगा की वरुण अपने इस नए किरदार से लोगों का दिल फिर एक बार जीत पाएंगे या नहीं।

'गुम है किसी के प्यार में' में लीप लाने का फैसला घटती टीआरपी की वजह से हुआ था, जिससे सुन फैंस काफी दुखी हुए। बात दें की लिपा आने से पहले ही सीरियल फिर एक बार टीआरपी में राज करता हुआ लिस्ट में दूसरे नंबर पर विराजमान है अब आगे आने वाली कहानी में भाविका शर्मा समेत हितेश भारद्वाज और कावेरी प्रियम नजर आएंगे। शक्ति अरोड़ा, सुमित सिंह समेत कई कलाकारों ने शो को अलविदा कह दिया है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article