विराट को मिलेगा धोखा, सत्या संग सई ने रचाई दूसरी शादी, देखें Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Promo

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Apr 1, 2023, 03:27 PM IST

ghum hai kisikey pyaar meiin promo Spoiler Alert: गुम है किसी के प्यार में टीवी सीरियल का नया प्रोमो सामने आया है। जिसमें सई दुल्हन बनी नजर आ रही है। लेकिन अगर आप सोच रहे हैं कि सई, विराट को पति चुनेगी तो ऐसा नहीं है। क्योंकि सई ने सत्या से शादी करने का फैसला किया है।

GHKKPM Upcoming Twist: 'गुम है किसी के प्यार में' टीवी सीरियल में इन दिनों मजेदार ट्विस्ट और टर्न देखने को मिल रहे हैं। शो में सत्या की एंट्री के बाद खूब उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। पाखी और सई का कोर्ट केस खत्म हो चुका है। सई केस जीत चुकी है और वह घरवालों के साथ विराट की नजरों में भी हमेशा के लिए ऊपर उठ चुकी है। इधर पाखी ने अब सई को अपनी बहन मानने का फैसला किया है। अब गुम है किसी के प्यार में टीवी शो में नया ट्विस्ट देखने को मिलेगा। अब कहानी में सई की दूसरी शादी होने वाली है।

ghum hai kisikey pyaar meiin Promo

जी हां, गुम है किसी के प्यार में टीवी सीरियल का नया प्रोमो सामने आया है। जिसमें सई दुल्हन बनी नजर आ रही है। लेकिन अगर आप सोच रहे हैं कि सई, विराट को पति चुनेगी तो ऐसा नहीं है। क्योंकि सई ने सत्या से शादी करने का फैसला किया है।

End of Feed