टीवी मसाला

Anupama Latest Promo: हमेशा के लिए अनुज- अनुपमा हुए अलग, भड़के यूजर्स ने की शो को बंद करने की मांग

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 1, 2023, 08:58 PM IST

Anupama Latest Promo: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना के शो अनुपमा को दर्शक बेहद पसंद करते हैं। मेकर्स ने शो का नया प्रोमो जारी किया है जिसमें अनुपमा कहती हैं कि मेरा और अनुज का रिश्ता खत्म हो गया है। इस प्रोमो को देखने के बाद यूजर्स मेकर्स पर गुस्सा निकाल रहे हैं।

Image

anupama promo (credit pic: social media)

Anupama Latest Promo: गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) और रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) का शो अनुपमा (Anupama) टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। शो में काफी इमोशनल ट्रैक चल रहा है। अनुज और अनुपमा के रिश्ते में दूरियां आ गई है। अनुपमा को दुखी देखकर दर्शक काफी दुखी है। फैंस को उम्मीद दी थी कि अनुज और अनुपमा एक साथ हो जाएंगे। मेकर्स ने नया प्रोमो शेयर कर दिया है। प्रोमो को देखने के बाद फैंस ने निकाला मेकर्स पर गुस्सा।

दरअसल मेकर्स ने अनुपमा का नया प्रोमो जारी करते हुए बताया कि अप्रैल में क्या नया दिखने वाला है। प्रोमो में अनुपमा कहती है कि मेरा और अनुज का रिश्ता हमेशा- हमेशा के लिए टूट जाएगा। इस प्रोमो को देखने के बाद यूजर्स का कहना है कि इस शो से भरोसा उठ गया है। दूसरे यूजर ने लिखा, मेकर्स टीआरपी के लिए कुछ भी दिखा रहे हैं। तीसरे यूजर ने लिखा, इस शो को दिखाना बंद करो। कई यूजर्स ने शो को बोरिंग का टैग दे दिया है।

अनुपमा का प्रोमो देख भड़के यूजर्स

आपको बता दे कि शो में अनुज अपनी बेटी की वजह से माया के साथ रह रहा है। उसे छोटी के आगे कोई नहीं दिख रहा है। अनुपमा की मां कांता और भाई भावेश उसका सहारा बनते हुए नजर आ रहे हैं। अनुपमा की मां अनुज को वापस लाने के लिए माया के घर जाती है। लेकिन अनुज आने से मना कर देता है। वो कहता है कि मां अनुपमा से कहना कि अनुज के नाम का चैप्टर क्लोज कर दे। अनुज को लगता है कि अनुपमा ने छोटी को रोकने की कोशिश नहीं की क्योंकि वो उसकी अपनी बेटी नहीं थी। अनुपमा की वजह से वो अकेला रह गया और उसके पास पूरा परिवार है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article