Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: Kishori Shahane ने किया नील भट्ट-ऐश्वर्या शर्मा की लव स्टोरी का खुलासा, कहा दोनों सेट पर चोरी-छुपके लड़ाते थे इश्क

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 7, 2023, 11:23 AM IST

Kishori Shahane on Neil-Aishwarya Love Story: हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सीरियल गुम है किसी के प्यार में भवानी काकू का किरदार निभा रहीं किशोरी शहाणे ने नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा की लव स्टोरी को लेकर एक मजेदार खुलासा किया है। एक्ट्रेस का ये बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहा है।

Kishori Shahane on Neil-Aishwarya Love Story: स्टार प्लस के मशहूर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) इन दिनों ट्विस्ट और टर्न्स खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ टीआरपी लिस्ट में भी सीरियल तेजी से टॉप पर पहुंचने की कोशिश कर रहा है। सीरियल में भवानी काकू का किरदार सभी को काफी पसंद आ रहा है। हाल ही में सीरियल की एक्ट्रेस किशोरी शहाणे ने नील भट्ट (Neil Bhatt) और ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) की लव स्टोरी को लेकर कई खुलासे किए है की कैसे दोनों एक दूसरे के प्यार में पड़े थे।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: Kishori Shahane ने किया नील भट्ट-ऐश्वर्या शर्मा की लव स्टोरी का खुलासा, कहा दोनों सेट पर चोरी-छुपके लड़ाते थे इश्क

Kishori Shahane on Neil-Aishwarya Love Story: हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सीरियल गुम है किसी के प्यार में भवानी काकू का किरदार निभा रहीं किशोरी शहाणे ने नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा की लव स्टोरी को लेकर एक मजेदार खुलासा किया है। एक्ट्रेस का ये बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहा है।

टेली चक्कर को इंटरव्यू देते हुए किशोरी शहाणे (Kishori Shahane) कहती है कि ऐश्वर्या और नील के साथ मेरा बॉन्ड शुरू से ही बहुत अच्छा था। ऐश्वर्या ज्यादा से ज्यादा समय मेरे साथ शूट करती थीं क्योंकि हमारे साथ कई सीन थे। हम एक-दो महीने से साथ में पैकअप करके निकल जाते थे। कुछ दिनों बाद मुझे एहसास हुआ कि वह मेरे साथ नहीं आई। मैंने उससे उसी के बारे में पूछा। मैंने उसे कार तक छोड़ने की पेशकश भी की। लेकिन बाद में मैंने देखा कि नील की कार बाहर खड़ी है और वे दोनों एक साथ घर जा रहे थे। तभी मुझे शक हुआ कि उनके बीच कुछ पक रहा है।

End of Feed