Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 7th June Episode Spoiler Alert: आयशा सिंह और नील भट्ट स्टारर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) की कहानी में समय के साथ और भी दिलचस्प होती चली जा रही है। नील भट्ट (Neil Bhatt) और आयशा सिंह (Ayesha Singh) की उम्दा जोड़ी ने सभी को बांधकर रखा है। सीरियल के पिछले एपिसोड में दिखाया जाता है कि भवानी काकू अंबा और विज्येंद्र को शादी का आशीर्वाद देने पहुंचेगी। वहीं दूसरी तरफ नील भट्ट एक खतरनाक मिशन पर चला जाता है। इस रिपोर्ट में जानिए की सीरियल में आज ट्विस्ट और टर्न्स कहानी में क्या तड़का लगने वाला हैं।
अश्विनी मांगेगी सई माफी
सीरियल की शुरुआत में दिखाया जाएगा की सई और सत्या मंदिर में पूजा कर रहे होते हैं। इसी दौरान सत्या कहता है कि अब मुझे समझ आ रहा है की गिरजा के जाने के बाद मैं तुमसे क्यों मिला और ये सब इत्तेफाक नहीं हो सकता है। इसी दौरान सई के दिमाग में अशिवनी की बातें घूम रही होती हैं। वहीं दूसरी तरफ सई अशिवनी को मंदिर में देखती है। अश्विनी सई से पूछती है की सच बताना क्या तुम सत्या के साथ रहना चाहती और या विराट के साथ। जब तुम और विराट अलग होते हो तुम में से किसी एक साथ दुर्घटना होती है।
विराट को रोकेगी सई
सीरियल में आगे देखने को मिलेगा की अश्विनी सई को बताती है की विराट ट्रांसफर ले रहा है। इस बात को सुन सई खुद से कहती है कि हम एक ऐसे मोड़ पर खड़े हो गए हैं जहां पर वापिस जाने का रास्ता नजर नहीं आ रहा है। इसी के साथ वीनू सई को बताता है की विराट एयरपोर्ट से जा रहा है। लेकिन तभी सई विराट को रोकने के लिए एयरपोर्ट की तरफ निकल जाती है।
