टीवी मसाला

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: Kishori Shahane ने किया नील भट्ट-ऐश्वर्या शर्मा की लव स्टोरी का खुलासा, कहा दोनों सेट पर चोरी-छुपके लड़ाते थे इश्क

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 7, 2023, 11:23 AM IST

Kishori Shahane on Neil-Aishwarya Love Story: हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सीरियल गुम है किसी के प्यार में भवानी काकू का किरदार निभा रहीं किशोरी शहाणे ने नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा की लव स्टोरी को लेकर एक मजेदार खुलासा किया है। एक्ट्रेस का ये बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहा है।

Image

Kishori Shahane on Neil-Aishwarya Love Story: हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सीरियल गुम है किसी के प्यार में भवानी काकू का किरदार निभा रहीं किशोरी शहाणे ने नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा की लव स्टोरी को लेकर एक मजेदार खुलासा किया है। एक्ट्रेस का ये बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहा है।

Kishori Shahane on Neil-Aishwarya Love Story: स्टार प्लस के मशहूर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) इन दिनों ट्विस्ट और टर्न्स खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ टीआरपी लिस्ट में भी सीरियल तेजी से टॉप पर पहुंचने की कोशिश कर रहा है। सीरियल में भवानी काकू का किरदार सभी को काफी पसंद आ रहा है। हाल ही में सीरियल की एक्ट्रेस किशोरी शहाणे ने नील भट्ट (Neil Bhatt) और ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) की लव स्टोरी को लेकर कई खुलासे किए है की कैसे दोनों एक दूसरे के प्यार में पड़े थे।

टेली चक्कर को इंटरव्यू देते हुए किशोरी शहाणे (Kishori Shahane) कहती है कि ऐश्वर्या और नील के साथ मेरा बॉन्ड शुरू से ही बहुत अच्छा था। ऐश्वर्या ज्यादा से ज्यादा समय मेरे साथ शूट करती थीं क्योंकि हमारे साथ कई सीन थे। हम एक-दो महीने से साथ में पैकअप करके निकल जाते थे। कुछ दिनों बाद मुझे एहसास हुआ कि वह मेरे साथ नहीं आई। मैंने उससे उसी के बारे में पूछा। मैंने उसे कार तक छोड़ने की पेशकश भी की। लेकिन बाद में मैंने देखा कि नील की कार बाहर खड़ी है और वे दोनों एक साथ घर जा रहे थे। तभी मुझे शक हुआ कि उनके बीच कुछ पक रहा है।

इसी के साथ एक्ट्रेस आगे कहती है कि मुझे उन दोनों के बारें में तब पता चला जब उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने "रोका" की न्यूज दी थी। तब तक, उन्होंने किसी को कुछ नहीं बताया और इसे गुप्त रखा। मुझे हमेशा से पता था कि उनके बीच कुछ पक रहा है। जानकारी के लिए बता दें की सीरियल में जल्द ही लीप आने वाला है साथ ही नील, आयशा सिंह (Ayesha Singh) और हर्षद अरोड़ा (Harshad Arora) शो से एग्जिट लेने जा रहे हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article