Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin से होगी शीजान खान की छुट्टी, लीप की खबरों पर अब एक्टर ने तोड़ी चुप्पी

Sheezan Khan On Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Leap Rumours: स्टार प्लस का सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में'(GHKKPM) में जल्द ही जेनरेशन लीप आने वाला है। ऐसे में इन सब खबरों पर अब शीजान खान ने चुप्पी तोड़ी है जो हाल ही में शो से जुड़े हैं।

Sheezan Khan On Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Leap Rumours: टीवी दुनिया का मशहूर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। दिन पर दिन शो की टीआरपी घटती जा रही है जिससे मेकर्स को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। तमाम कोशिशों के बाद भी शो की टीआरपी सुधरने का नाम नहीं ले रही है। कई दिनों से एंटेरटेनमेंट गलियारों में खबरे उड़ रही है कि शो में सभी कलाकारों को बाहर निकाल जेनरेशन लीप लाने का फैसला लिया गया है। अब खुद इस हाल ही में शो से जुड़े शीजान खान ने चुप्पी तोड़ते हुए सच बताया है।

Sheezan Khan On Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Leap Rumours

'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में अनुभव का किरदार निभा रहे टीवी एक्टर शीजान खान (Sheezan Khan) एक मीडिया पोर्टल से बात करते हुए रुमर्स पर रिएक्ट किया है। इंडिया फोरम से बातचीत करते हुए एक्टर ने बताया कि उन्हें इस खबर के बारे में कोई जानकारी नहीं है और स्टार कास्ट को औपचारिक तौर पर ऐसा कुछ बताया नहीं गया है। साथ ही यह भी बताया कि शो में हमेशा से उनका एक कैमियो रोल था, जिसे मेकर्स सिर्फ एक महीने के लिए दिखाने वाले हैं। इससे पहले जब भाविका शर्मा से सवाल पूछा गया तो उन्होंने भी प्रोडक्शन हाउस द्वारा कोई जानकारी ना मिलने का जवाब दिया।

End of Feed