Bigg Boss 18: हमेशा विवादों में घिरे रहने वाला शो 'बिग बॉस 18' दिन पर दिन दिलचस्प होता जा रहा है। लगातार घर में खेल के डाइनैमिक्स बदल रहे हैं क्यूंकी कुछ ही हफ्ते बचे हैं फिनाले में। अब मेकर्स शो को और भी ज्यादा चटपटा बनाने के लिए कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। कल वीकेंड का वार में सलमान खान ने कशिश कपूर को 'फ्लर्टिंग' वाले मुद्दे पर खूब सुनाया। सलमान और अन्य घरवालों का मानना था कि कशिश गेम के लिए अविनाश से फ्लर्ट कर रही थीं और खुद उसे एंगल का नाम दिया। ऐसे में अब फैंस सलमान खान और मेकर्स पर अविनाश के लिए कशिश की छवि बिगाड़ने का आरोप लगा रहे हैं।
कंट्रोवर्सी से लबा लब भरा शो 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में नॉमिनेशन टसके के दौरान अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) ने कशिश कपूर (Kashish Kapoor) को लेकर आरोप लगाया कि वह आई थीं उनके पास एंगल बनाने के लिए। ऐसे में कशिश ने अविनाश को 'लड़कीबाज' तक कह डाला था। ये पूरा मुद्दा कल वीकेंड का वार में उठा जिसके चलते सलमान खान ने कशिश कपूर को गलत ठहराया लेकिन ऐसा लगता है कि ये चीज फैंस को पसंद नहीं आई है।
सोशल मीडिया पर कई यूजर का मानना है कि कशिश बिल्कुल सही थी। एक यूजर ने लिखा कि सिर्फ अपने पसंदीदा लोगों की छवि को साफ करने के लिए हमेशा महिलाओं के चरित्र को हर बार दांव पर लगाया जाता है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि इस 23 साल की लड़की यानी कशिश कपूर का कॉन्फिडेंस तोड़ने के लिए मेकर्स और सलमान को धन्यवाद। तमाम दर्शकों ने मेकर्स पर पक्षपात करने का भी आरोप लगाया है। बता दें पिछले हफ्ते घर से कम वोटस मिलने के कर सारा अरफीन खान एलिमिनेट हुईं।
