टीवी मसाला

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin चल रहे कोर्ट रूम ड्रामा में जीतेगी पाखी, भवानी देगी सई को धोखा!

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Mar 27, 2023, 09:40 AM IST

GHKKPM Upcoming Twist and Latest Spoiler Alert: गुम है किसी के प्यार में, सई और सत्या की नई दोस्ती भी हो चुकी है। सत्या गलती से सई का हाथ पकड़ लेगा और तभी भवानी अंदर आएगी और दोनों को एक साथ देख लेगी। अब भवानी इस एक सीन को बहुत बड़ा बनाएगी।

Image

ghum hai kisikey pyaar meiin Spoiler 27 march 2023

GHKKPM Spoiler Alert: टीवी सीरियल गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) के आने वाले एपिसोड में सई का बड़ा दिन कोर्टरूम में देखने को मिलने वाला है। सत्या और सई उसके पक्ष में पुख्ता सबूत पाने के लिए अस्पताल जाते हैं, जबकि यहां विराट भी कुछ सबूत लेने के लिए कंकौली जाता है।विराट इस बात पर अड़ा है कि सई का मेडिकल करियर बर्बाद न हो और इसलिए वह कोशिश कर रहा है। हालांकि, अदालत कक्ष में पाखी के आरोपों ने सई और पुलकित दोनों के लिए स्थिति को जटिल बना दिया है।

विराट और सई के लिए बड़ा झटका

अब गुम है किसी के प्यार में की कहानी में जज सई और पुलकित दोनों की बात सुनता है। हालांकि पाखी, सई के करियर को बर्बाद करने के लिए किसी भी हद तक गिर सकती है। क्योंकि पाखी अब सिर्फ बदला चाहती है। कहा जा रहा है कि पाखी को इस कोर्ट रूम ड्रामा में जीत हासिल हो सकी है। लेकिन सई भी कहां पीछे हटने वाली है। अंत में जज को सई का पक्ष सुनना ही पड़ेगा, इससे हो सकता है कि अंतिम फैसला बदला जाए। क्या यह जीत विराट और सई को फिर से एक कर देगी?

गुम है किसी के प्यार में, सई और सत्या की नई दोस्ती भी हो चुकी है। ऐसा लगता है कि सई गुस्से में है, भले ही उसने पाखी की जान बचाई हो, पर अब उसका करियर दांव पर लगा हुआ है। सई इस मामले में जांच अधिकारी होने के नाते सत्या के साथ भी चर्चा करती नजर आएगी। बाद में सत्या गलती से सई का हाथ पकड़ लेगा और तभी भवानी अंदर आएगी और दोनों को एक साथ देख लेगी। अब भवानी इस एक सीन को बहुत बड़ा बनाएगी।

भवानी एक बार फिर ढीली हो जाएगी। वो पूरे घर में सई और सत्या के बंधन के बारे में बात करना शुरू कर देगी। सई का साथ दे रही भवानी अब पूरी बाजी पलट देगी। क्योंकि अब वो पाखी की तरफ होने वाली है। गुस्से में आगबबूला भवानी, सई को सत्या के करीब आने की कोशिश करने के लिए निशाना बनाती नजर आएगी। क्या भवानी, सई और सत्या को अलग रख पाएगी या नहीं?

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article