GHKKPM Spoiler: सई को जेल की हवा खिलाएगी पाखी, इस नवरात्रि 2023 होगा बड़ा तांडव

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Mar 22, 2023, 10:21 AM IST

ghum hai kisikey pyaar meiin latest spoiler alert upcoming twist: ​​शो में आगे देखा जाएगा कि पाखी, विराट और विनू के साथ अपने जीवन का आनंद लेना चाहती है लेकिन सई उन्हें छोड़ने वाली नहीं है। अब पत्रलेखा ने सई पर आपराधिक मामला दर्ज कराने का चौंकाने वाला कदम उठाया है।

GHKKPM Spoiler alert upcoming twist: टीवी सीरियल गुम है किसी के प्यार में (hum Hai Kisi Ke Pyaar Mein) के आगामी ट्रैक में आप विराट और सई को भयानक तूफान का सामना करते देखेंगे। अब कहानी में पाखी का सबसे बुरा रूप देखने मिलेगा, क्योंकि वो बुरी तरह से उत्तेजित हो चुकी है। जब विनू, सई को गले लगाता है और अपनी जीत का श्रेय उसे देता है तो पाखी खुद को पूरी तरह से नजरअंदाज महसूस करती है। इसलिए अब बड़ा हंगामा होने वाला है। क्योंकि पाखी अब और बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है। इधर जब चव्हाण परिवार, गुड़ी पड़वा यानि नवरात्रि उत्सव की तैयारी कर रहा है तो वहीं दूसरी तरफ पत्रलेखा ने सई पर आपराधिक मामला दर्ज कराने का चौंकाने वाला कदम उठाया है।

ghum hai kisikey pyaar meiin Spoiler 22 march 2023

जी हां, पाखी की दुष्टता अब सीमा पार करने वाली है और यहां वह सई पर जानबूझकर उसका गर्भाशय(यूटरस) निकालने का सबसे गंभीर आरोप लगाएगी। इसलिए, यह सई के लिए बड़ी मुसीबत लेकर आएगा। सई ने कभी नहीं सोचा था कि वो डॉक्टर होने की वजह से इस बुरी स्थिति में फंस जाएगी। अब, पाखी के सभी झूठे आरोपों से निपटने के लिए सई को कठिन समय का सामना करना पड़ेगा। अब इस बार सई खुद को कैसे बचाएगी।

End of Feed