टीवी मसाला

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler: सावी की मौसी बनेगी पाखी, सई से मिले धोखे को बर्दाश्त नहीं कर पाएगा विराट

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Apr 2, 2023, 05:12 PM IST

ghum hai kisikey pyaar meiin Spoiler Alert: गुम है किसी के प्यार में पाखी को अपनी गलती का एहसास हो जाता है जहां उसे पता चलता है कि उसने सई के साथ बहुत गलत किया और विनू उसे कभी छोड़कर नहीं जाएगा। अब पाखी, सावी के साथ भी अच्छा व्यवहार करने का फैसला करती है

Image

ghum hai kisikey pyaar meiin Spoiler 2 april 2023

ghum hai kisikey pyaar meiin twist: टीवी धारावाहिक गुम है किसी के प्यार में का आगामी एपिसोड दर्शकों के लिए दिलचस्प ड्रामा लेकर आएगा। ऐसा लगता है कि पाखी, चव्हाण निवास में चव्हाण परिवार के साथ रहने के लिए बहुत प्रयास कर रही है। पाखी को अपनी गलती का एहसास हो जाता है जहां उसे पता चलता है कि उसने सई के साथ बहुत गलत किया और विनू उसे कभी छोड़कर नहीं जाएगा। अब पाखी, सावी के साथ भी अच्छा व्यवहार करने का फैसला करती है, जहां पहले वह उसके लिए बहुत कठोर थी। पाखी, विराट और अपने परिवार को खोना नहीं चाहती। पाखी बहुत प्रयास करती है और अपने आपको सावी की मासी मां में बदल देती है।

सावी, विराट और पाखी के साथ एक पूर्ण परिवार के रूप में खुश रहना पसंद करती है। सावी भी अपने माता-पिता की तरह विराट और पाखी के साथ खुश है क्योंकि विनू दादा के साथ अब पूरा परिवार है। क्या सई, सावी को विराट और पाखी के साथ छोड़कर चली जाएगी? ऐसा कहा जा रहा है कि 'गुम है किसी के प्यार में' में सई अपने बेटे विनायक की खातिर सत्या से शादी रचाएगी। नायक, सई को अपनी फैमिली का रक्षक मानता है।

इतना ही नहीं, उसने पाखी की जान बचाने के लिए सई को शुक्रिया भी कहा था। हॉस्पिटल में भी सई के दिमाग में घूम रहा था कि वीनू ने उसे केवल इसलिए माफ किया, क्योंकि उसने पत्रलेखा की जान बचाई। सई यह भी सोचती नजर आई कि वह ऐसे में विनायक को पत्रलेखा व विराट से अलग कैसे कर सकती है। हालांकि यह देखना दिलचस्प होगा कि 'गुम है किसी के प्यार में' में सई और सत्या की कहानी क्या मोड़ लेगी और इससे विराट की जिंदगी पर क्या असर पड़ेगा।

सत्या और गिरिजा का दर्दनाक अतीत सई के सामने आ चुका है। अब सई, सत्या को मानसिक और भावनात्मक रूप से टूटने पर संभालती है। अम्माबाई, सई से सत्या की पत्नी और उसकी जीवनसाथी बनने की उम्मीद कर रही है। दिलचस्प बात यह है कि जब विराट ने पाखी से रिश्ता तोड़ने के बाद सई को शादी के लिए प्रपोज किया तो ऐसा हुआ है। सई, विराट के फैसले के कारण पाखी को पीड़ित होने देने के लिए तैयार नहीं है और इसलिए वह सत्या से शादी करेगी। जी हां, सई सत्या से शादी करती है और विनू और पाखी की खुशी के लिए इतना बड़ा त्याग करेगी।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article