Shakti Arora not Quiting GHKKPM: स्टारप्लस के सीरियल गुम है किसी के प्यार में इन दिनों काफी ज्यादा सुनने और देखने को मिल रहा है। कहानी में मेकर्स नए ट्विस्ट और टर्न्स लाकर टीआरपी बटोरने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ सेट से सीरियल में लीप आने की खबरें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। कहा जा रहा था की फीस ज्यादा लेने के कारण शक्ति अरोड़ा को शो से अलविदा कराया जा रहा है, हालांकि अब मेकर्स ने इस पर खुद रिएक्शन देते हुए सच बताया। साथ ही ये भी खुलासा किया है की कहानी में लीप आएगा या नहीं पढिए पूरी खबर टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।
फिल्मीबीट के अनुसार गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) के मेकर्स ने अपना लीप लाने के फैसला बदल दिया है। दरअसल जब से खबर आई थी की मेकर्स लीप लाने वाले हैं और शक्ति अरोड़ा (Shakti Arora) के किरदार को खत्म करने वाला है। तभी से उन्हे फैंस और दर्शकों से काफी कुछ सुनने को मिल रहा था साथ ही उन्हे ट्रोल किया जा रहा था। मेकर्स का कहना है कि लीप लाने का फैसला किया गया था जिसके लिए ऑडिशन भी शुरू हुए थे, लेकिन दर्शकों के गुस्से की वजह से हमें अपना फैसला बदलना पड़ा।
इसी के साथ कहानी में कुछ दिन पहले करणवीर बोहरा की एंट्री हुई है जो एक पुलिस ऑफिसर है। दिखाया गया की वह सवि के प्यार में पागल और सनकी बने जाएगा और उसे अपना बनाने के लिए सारी हदें पार करेगा।
