टीवी मसाला

Ghum Hai KisiKey Pyaar Meiin से अब यशवंत भोसले ने ली विदाई, कहा 'मैं पूरी कास्ट को मिस करूंगा'...

Nimai Bali Exit From GHKKPM: स्टार प्लस के सीरियल गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) दर्शकों को जल्द ही लीप देखने को मिलेगा। सीरियल से अब लीप आने से पहले यशवंत भोसले का किरदार निभा रहे एक्टर निमाई बाली ने शो से विदाई ले ली है।

Image

Nimai Bali Exit From GHKKPM

Nimai Bali Exit From GHKKPM: भाविका शर्मा और शक्ति अरोड़ा स्टारर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' इन दिनों अपने अप्कमींग लीप की वजह से सुर्खियों में बना हुआ है। ऐसे में एक-एक कर सभी पुराने कलाकार शो से अंतिम विदाई ले रहे हैं। इन्हीं सभी खबरों को सुन फैंस जहां एक तरफ काफी उदास है तो दूसरी तरफ फिर एक बार नई कहानी को देखने के लिए उत्सुक हैं। अब इसी बीच गुम है किसी के प्यार में यशवंत भोसले का किरदार निभा रहे निमाई बाली ने शो को अलविदा के दिया है। सेट पर अपने आखिरी दिन को लेकर एक्टर ने क्या कहा जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai KisiKey Pyaar Meiin) फ़ेम निमाई बाली (Nimai Bali) ने शो में यशवंत भोसले का दमदार किरदार निभाकर सभी के दिल जीते। लीप के कारण एक्टर ने अब सीरियल को अलविदा कहते हुए कहा कि शो में रावसाहेब के शक्तिशाली किरदार को निभाने में मैंने बहुत अच्छा समय बिताया है। शो का हिस्सा बनने के बारे में सबसे अच्छी बात कलाकार और क्रू हैं और मैं सच्चे मन से सभी को मिस करूंगा।" शो के कलाकारों और क्रू ने इस बात का ध्यान रखा था कि माहौल बेहद पॉजिटिव रहे, जिसने बेहतरीन काम किया।

पिंकविला से एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान उन्होंने ये भी बताया कि बेशक, यह दुखद है कि लीप के कारण हमें बाहर निकलना पड़ा रहा है। जबकि असलियत में लीप के फैसले को समझ नहीं सका क्योंकि हम ठीक कर रहे थे। जहां तक सीरियल की टीआरपी की बात है तो मैं मेकर्स के फैसले को समझ सकता हूं। मुझे यकीन है कि यह एक सोच-समझकर लिया गया फैसला है।'

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article