टीवी मसाला

Exclusive: GHKKPM फेम Indraneel Bhattacharya का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ हैक, हैकर ने भेजे लोगों को अश्लील मैसेज

GHKKPM Fame Indraneel Bhattacharya Account Hacked: स्टार प्लस के सीरियल गुम है किसी के प्यार में शांतनु का किरदार निभा रहे इंद्रनील भट्टाचार्य को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। एक्टर का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है जिसके चलते हैकर ने कई लोगों को अश्लील मैसेज भेजे हैं।

Image

GHKKPM Fame Indraneel Bhattacharya Account Hacked

GHKKPM Fame Indraneel Bhattacharya Account Hacked: भाविका शर्मा और हितेश भारद्वाज स्टारर सीरियल गुम है किसी के प्यार में इन दिनों काफी कुछ देखने को मिल रहा है। शो में शांतनु भोसले का किरदार निभाकर घर-घर मशहूर हुए इंद्रनील भट्टाचार्य को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल एक्टर का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर लिया गया है जिसके चलते उन सोशल मीडिया अकाउंट पर हैकर उल्टे-सीधे पोस्ट और लोगों को एक्टर की पहचान बन मैसेज कर रहा है। ऐसे में अब खुद इंद्रनील भट्टाचार्य ने टाइम्स नाउ से इस बारे में एक्सक्लूसिव बातचीत की है।

गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai KisiKey Pyaar Meiin) फ़ेम एक्टर इंद्रनील भट्टाचार्य (Indraneel Bharracharya) ने टाइम्स नाउ से एक्सक्लूसिव बातचीत कर बताया कि जी हाँ यह सच है की मेरा इंस्टाग्राम अकाउंट किसी ने हैक कर लिया है। मैं शूट के बीच में हूं और मुझे मेरे दोस्तों के कई फोन आ रहे हैं और हैकर ने ना सिर्फ लोगों और महिलाओं को गंदे मैसेज भेजे बल्कि स्टोरी पर कोई क्रिप्टो करेंसी के बारे में लिखा है। इसलिए मैं वास्तव में नहीं जानता कि और क्या करना है। मैंने राष्ट्रीय साइबर सेल से किसी से बात की है और मेरे को एक्टर्स भी कुछ सोशल मीडिया विशेषज्ञों से मदद ले रहे हैं।

एक्टर ने सोशल मीडिया पर सभी को आगाह करते हुए बताया की उनका अकाउंट हैक हो गया है। बात दें की एक्टर गुम है किसी के प्यार में लीप के बाद ईशान के पिता का किरदार निभा रहे हैं। कहानी में सवि विधवा बन ईशा और हरिणी संग जिंदगी बीता रही है और स्कूल टीचर पर बच्चों को पढ़ा रही है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article