Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Fame Hitesh Bhardwaj To Enter In This Reality Show: टीवी के मशहूर एक्टर हितेश भारद्वाज ने अपनी एक्टिंग से सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। हितेश भारद्वाज को आखिरी बार 'गुम है किसी के प्यार में' में बतौर रजत ठक्कर देखा गया था। उनके किरदार को तो दर्शकों ने पसंद किया ही था, साथ ही भाविका शर्मा के साथ उनकी जोड़ी को भी खूब सराहा गया था। वहीं अब खबर आ रही है कि हितेश भारद्वाज टीवी पर धमाकेदार वापसी के लिए तैयार हैं। हितेश भारद्वाज (Hitesh Bhardwaj) के हाथ एक रियलिटी शो लगा है, जिसमें लोगों को उनका असली रूप देखने को मिलेगा। खास बात तो यह है कि इस रियलिटी शो के लिए भाविका शर्मा का नाम भी सामने आ चुका है।
यह भी पढ़ें: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin की गिरती TRP देख चैनल ने किया ताला लगाने का फैसला! हितेश भारद्वाज ने बताई सच्चाई
टीवी का ये रियलिटी शो कोई और नहीं बल्कि रोहित शेट्टी का 'खतरों के खिलाड़ी' है जो अपने नए सीजन यानी सीजन 15 के साथ छोटे पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है। हितेश भारद्वाज (Hitesh Bhardwaj) से जुड़े सूत्रों ने बताया कि उन्हें 'खतरों के खिलाड़ी 15' (Khatron Ke Khiladi 15) के लिए अप्रोच किया गया है। एक्टर के बारे में बात करते हुए सूत्र ने कहा, "खतरों के खिलाड़ी 15' के लिए हितेश भारद्वाज को अप्रोच किया गया है। अगर चीजें सही जाती हैं तो वह शो का हिस्सा बन सकते हैं। मामला अभी भी शुरुआती स्थिति में है। अभी केवल बातें चल रही हैं, देखते हैं क्या होता है।"
बता दें कि हितेश भारद्वाज (Hitesh Bhardwaj) से पहले कई टीवी सितारों का नाम 'खतरों के खिलाड़ी 15' (Khatron Ke Khiladi 15) के लिए सामने आ चुका है। इस लिस्ट में भाविका शर्मा भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस को शो के लिए अप्रोच किया गया था। हालांकि वह इसका हिस्सा बनेंगी या नहीं, इसपर कुछ भी आधिकारिक रूप से नहीं कहा जा सकता है।
